सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Bilaspur: Chaos at Garamauda entry tax barrier causes inconvenience.

बिलासपुर: गरामौड़ा एंट्री टैक्स बैरियर पर अव्यवस्थाओं से बढ़ी परेशानी

Bilaspur bureau बिलासपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:25 PM IST
Bilaspur: Chaos at Garamauda entry tax barrier causes inconvenience.
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गरामौड़ा स्थित हिमाचल प्रदेश एंट्री टैक्स बैरियर एक बार फिर विवादों में आ गया है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बैरियर पर तैनात कर्मचारी बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों से निर्धारित 100 रुपये के बजाय 125 रुपये वसूल रहे हैं। वहीं गर्मी के मौसम में यहां लगने वाले लंबे जाम से वाहन चालकों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस ठेकेदार को टैक्स वसूली का कार्य सौंपा गया है, उसने सुविधा के नाम पर कोई विशेष व्यवस्था नहीं की है। आरोप है कि बैरियर पर कार्यरत कर्मचारियों के पास न तो पहचान पत्र हैं और न ही कोई निर्धारित वर्दी। ऐसे में कोई भी व्यक्ति मशीन लेकर टैक्स वसूली करता दिखाई देता है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। शनिवार को भी बैरियर पर लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंस गई, जिससे लोगों में रोष देखा गया। वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। स्थानीय निवासी रामकुमार शर्मा और सतीश शर्मा ने बताया कि जहां एंट्री टैक्स बैरियर स्थापित किया गया है, वहां सड़क पर काफी खड़ी चढ़ाई है। वाहनों की गति धीमी होने और टैक्स वसूली में लगने वाले समय के कारण अक्सर लंबा जाम लग जाता है। उन्होंने कहा कि जाम के दौरान लगातार बजने वाले वाहनों के हार्न से आसपास रहने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा आए दिन वाहन चालकों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी और विवाद की घटनाएं भी सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे पहले भी प्रदेश सरकार से इस एंट्री टैक्स बैरियर को किसी उपयुक्त स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने सरकार और प्रशासन से जनहित में समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

जैन धर्म के पावन पर्व श्रुत पंचमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा

20 Jun 2026

Video: सीतापुर में एक दुपट्टे से प्रेमी-प्रेमिका ने लगाई फांसी

20 Jun 2026

Video: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक बोले- योग को जन-जन तक पहुंचाने का श्रेय प्रधानमंत्री को

20 Jun 2026

Video: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर योग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

20 Jun 2026

Sagar News: नाबालिग लड़की का अपहरण करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, निकाला गया जुलूस; देखें वीडियो

20 Jun 2026
विज्ञापन

Ujjain: श्री महाकाल का अनोखा श्रृंगार, पहले भांग से सजाया, फिर स्वास्तिक और चंद्रमा के स्वरूप में दिए दर्शन

20 Jun 2026

VIDEO: बरेली में बर्खास्त सिपाही, उसकी वकील पत्नी और साथी गिरफ्तार

20 Jun 2026
विज्ञापन

VIDEO: भ्रामक पोस्ट पर भड़के सपा सांसद, न्यूज पोर्टल और रिपोर्टर पर एफआईआर की मांग

20 Jun 2026

दिल्ली जाने वालों को तोहफा, ढाई साल में जिले को मिली चौथी नई ट्रेन की सौगात; VIDEO

20 Jun 2026

वाराणसी और जौनपुर दमकल की 11 से अधिक गाड़ियां आग बुझाने में जुटी, VIDEO

20 Jun 2026

इमाम हुसैन का पैगाम इंसाफ, बराबरी और इंसानियत की हिफाजत का है; VIDEO

20 Jun 2026

मानक से अधिक मिट्टी की खोदाई करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई, VIDEO

20 Jun 2026

पीडीए जन जागरण अभियान के तहत कुछमन और बसिला गांव में सपा की गोष्ठी, VIDEO

20 Jun 2026

सोनबरसा में खुली बैठक, 77 पात्रों के नाम सुन खिले ग्रामीणों के चेहरे; VIDEO

20 Jun 2026

पीडीडीयू नगर की समस्याओं संबंधित ज्ञापन ईओ को सौंपा, VIDEO

20 Jun 2026

Meerut: डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने रात्रि चौपाल में सुनीं लोगों को समस्याएं

19 Jun 2026

Meerut: माहेश्वरी मित्र मंडल की एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

19 Jun 2026

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस द्वारा चेतना तिराहे पर भंडारे का आयोजन

19 Jun 2026

VIDEO: सात सूत्रीय मांगों के लिए पर्यावरण मित्रों ने किया प्रदर्शन

19 Jun 2026

VIDEO: बटेश्वर और फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

19 Jun 2026

VIDEO: आगरा में बारिश से पहले रेलवे अलर्ट! 3 जगह जलभराव का खतरा, नगर निगम को भेजा पत्र

19 Jun 2026

VIDEO: अब आगरा से दरभंगा का सफर होगा आसान, 21 जून से नई अमृत भारत ट्रेन

19 Jun 2026

VIDEO: पदक जीतने और नेशनल में जगह बनाने उतरे आगरा के सितारे

19 Jun 2026

VIDEO: रोमांचक जीत से ग्रीन टीम ने बढ़ाया कदम

19 Jun 2026

VIDEO: बड़े भाई को इसलिए तड़पा-तड़पा के मारा, लाश के पास बैठकर बहाए आंसू; दुश्मनों से भी दी बदतर मौत

19 Jun 2026

VIDEO: अगले माह होगा सुरक्षा ऑडिट, अगस्त से चलेगी मेट्रो, आईएसबीटी तक मेट्रो संचालन में दो महीने का और लगेगा समय

19 Jun 2026

VIDEO: स्टेशन पर बोरों में भरा मिला 40 क्विंटल खोआ, कई राज्यों में होना था सप्लाई; मालिक को तलाश रही टीम

19 Jun 2026

VIDEO: दीक्षांत की तैयारियां तेज, 26 पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी; मेधावियों के चयन को बाकी रिजल्ट भी जल्द

19 Jun 2026

VIDEO: शासकीय धन के दुरुपयोग में ग्राम विकास अधिकारी अर्पणा यादव निलंबित

19 Jun 2026

पीएमवीबीआरवाई के तहत नोएडा में 18 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

19 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed