{"_id":"68de493a5db0e6a0e70eca8c","slug":"video-bilaspur-seer-festival-inaugurated-minister-dharmani-performed-puja-and-participated-in-the-procession-2025-10-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: सीर उत्सव का शुभारंभ, मंत्री धर्माणी ने की पूजा-अर्चना और शोभायात्रा में लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: सीर उत्सव का शुभारंभ, मंत्री धर्माणी ने की पूजा-अर्चना और शोभायात्रा में लिया भाग
तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने वीरवार को रुक्मिणी कुंड में पूजा-अर्चना कर पारंपरिक सीर उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी सहज राम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके उपरांत मंत्री धर्माणी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने भजन संध्या एवं योग सत्र में भाग लेकर आध्यात्मिक वातावरण को साझा किया। मंत्री ने कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। कन्या पूजन के उपरांत मंत्री धर्माणी ने पुराने बस स्टैंड से गांधी चौक होते हुए सीर खड्ड तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सहभागिता की। शोभायात्रा के समापन पर उन्होंने गौ पूजन और विधिवत पूजा-अर्चना कर जनमानस को धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का संदेश दिया। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद मंत्री धर्माणी सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचे, जहां रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने ब्लड स्टोरेज यूनिट का विधिवत उद्घाटन किया। साथ ही क्षय (टीबी) से प्रभावित लोगों को पोषक आहार किट भी वितरित कर उन्हें स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।