{"_id":"69f84da8ddbb1c1e2e085aec","slug":"video-bilaspur-shivam-sharma-of-barthin-secures-seventh-rank-in-board-merit-list-2026-05-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: बरठीं के शिवम शर्मा ने बोर्ड मेरिट में हासिल किया सातवां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: बरठीं के शिवम शर्मा ने बोर्ड मेरिट में हासिल किया सातवां स्थान
झंडूता उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरठीं ने एक बार फिर शिक्षा के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता साबित की है। स्कूल के साइंस स्ट्रीम के होनहार छात्र शिवम शर्मा ने 500 में से 488 अंक हासिल कर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट सूची में सातवां स्थान प्राप्त कर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। शिवम शर्मा ग्राम पंचायत सुन्हाणी के निवासी हैं। उनके पिता पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहणी हैं। साधारण परिवार से संबंध रखने वाले शिवम ने यह सिद्ध कर दिया है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। अपनी इस सफलता का श्रेय शिवम् ने अपने माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।