{"_id":"69c50a47aa496bcabc0da15f","slug":"video-bilaspur-special-arrangements-for-devotees-at-shri-naina-devi-temple-during-chaitra-navratri-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: चैत्र नवरात्रि में श्री नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: चैत्र नवरात्रि में श्री नयना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री नयना देवी मंदिर में इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। मंदिर में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए पहुंचे उपायुक्त राहुल कुमार ने बिलासपुर और हिमाचल वासियों को नवरात्रि की बधाई और शुभकामनाएं दी। कहा कि इस बार नवरात्रि का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। मंदिर में श्रद्धालुओं के आने-जाने, ट्रैफिक और सुरक्षा के सुचारू संचालन के लिए इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का इस्तेमाल किया गया। उपायुक्त ने बताया कि इसके माध्यम से लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखना और ट्रैफिक की सही व्यवस्था करना आसान हुआ। कहा कि इस बार मंदिर में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों के लिए रैंप की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा लिफ्ट की व्यवस्था जल्द ही पूरी कर दी जाएगी। सुगम दर्शन हेतु रैंप और अन्य बुनियादी सुविधाओं को पूरा कर दिया गया है। मंदिर परिसर में बायोगैस प्लांट स्थापित किया गया है, जिसमें प्रतिदिन लगभग 20 किलो गैस का उत्पादन हो रहा है। मंदिर की ब्यूटीफिकेशन परियोजना के तहत हाई मास्ट लाइटिंग और सोलर कैफे जैसी सुविधाएं भी तैयार की जा रही हैं। मंदिर ट्रस्ट ने स्थानीय बच्चों की शिक्षा और सुविधाओं के लिए कई पहल की हैं। मंदिर स्कूल के लिए सीबीएसई बोर्ड से प्रस्ताव भेजा गया है। बच्चों के लिए लाइब्रेरी स्थापित की गई है और स्टेम लैब बनाने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इसके साथ ही बच्चों को इंटरनेट और अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। श्रद्धालुओं की सुविधा और मनोरंजन के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसके अलावा मंदिर ट्रस्ट ने पैटर्न ऑफ द टेंपल योजना शुरू की, जिसमें राज्य, देश और विदेशों से जुड़े श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधाओं का प्रावधान किया गया है। मंदिर के बस स्टैंड और आसपास के इलाके में पार्किंग और ट्रैफिक समस्याओं को सुधारने के लिए चौड़ीकरण और विकास कार्य किए गए। इससे श्रद्धालुओं को आने-जाने में काफी सुविधा मिली है। उपायुक्त ने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा हमारी मुख्य प्राथमिकता रही। उन्होंने सभी को चैत्र नवरात्रि और रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ एडीसी बिलासपुर ओमकांत ठाकुर,एसडीएम धर्मपाल मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।