{"_id":"69abd402311c519e2b02802d","slug":"video-former-pradhan-questions-police-over-attack-on-him-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं: पूर्व प्रधान ने खुद पर हुए हमले के मामले में पुलिस पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं: पूर्व प्रधान ने खुद पर हुए हमले के मामले में पुलिस पर उठाए सवाल
ग्राम पंचायत पट्टा के पूर्व प्रधान रवि ठाकुर पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अब खुद पूर्व प्रधान ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना में कई लोगों के शामिल होने के बावजूद पुलिस ने एफआईआर में सभी नाम दर्ज नहीं किए, जिससे कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पूर्व प्रधान ने बताया कि दो दिन पहले उन पर करीब 15 से 20 लोगों ने सुनियोजित तरीके से तेजधार हथियारों से हमला किया। इस हमले में उन्हें सिर, गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। उनका कहना है कि हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा। बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और हमले में शामिल कई लोगों के नाम भी स्पष्ट रूप से बताए थे। लेकिन हैरानी की बात है कि शिकायत में बताए गए कई लोगों के नाम एफआईआर में दर्ज ही नहीं किए गए। कहा कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद पुलिस की कार्रवाई बेहद धीमी नजर आ रही है। अब तक केवल तीन आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है, जबकि हमले में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे। उनका कहना है कि जब उन्होंने उसी दिन हमलावरों की पहचान कर उनके नाम पुलिस को सौंप दिए थे, तो फिर बाकी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। रवि ठाकुर ने कहा कि यदि एक जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह की वारदात होती है और उसके बाद भी दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, तो यह कानून व्यवस्था के लिए गंभीर संकेत है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और सख्त जांच कराने तथा हमले में शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो पूरी पंचायत के लोग धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। उनका कहना है कि क्षेत्र की जनता न्याय चाहती है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होने तक आवाज उठती रहेगी। उधर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संदीप धवल ने कहा कि पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अगर पीड़ित कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है तो उनकी ओर से उठाए जा रहे सवालों की जांच की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।