{"_id":"6a365579219cf3465d09b7d7","slug":"video-students-teachers-and-smc-members-practiced-yoga-at-majari-school-in-bilaspur-2026-06-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बिलासपुर के मजारी स्कूल में विद्यार्थियों, अध्यापकों और एसएमसी सदस्यों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बिलासपुर के मजारी स्कूल में विद्यार्थियों, अध्यापकों और एसएमसी सदस्यों ने किया योगाभ्यास
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मजारी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों, अध्यापकों और एसएमसी के सदस्यों ने योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने की एक प्राचीन भारतीय पद्धति है। योग से सकारात्मक सोच, सात्विक ऊर्जा और आत्मविश्वास का निर्माण होता है, जिससे कठिन से कठिन कार्य भी सरल प्रतीत होने लगते हैं। वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में तनाव, चिंता और विभिन्न शारीरिक समस्याओं से बचाव के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। स्कूल की वरिष्ठ प्रवक्ता अनुराधा शर्मा, अध्यापिका शैली अग्निहोत्री, रेणु शर्मा, सुमन ठाकुर ने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और सूक्ष्म व्यायाम करयाया। साथ ही उनके महत्व की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग का अधिकतम लाभ तभी प्राप्त होता है जब इसे नियमित रूप से, सही विधि और प्रशिक्षित मार्गदर्शन में किया जाए। गलत तरीके से किया गया योग लाभ के स्थान पर हानि भी पहुंचा सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।