{"_id":"6a4a1a3bd091e9dfe80ef1aa","slug":"video-chamba-bharmour-road-accident-bus-rockfall-one-dead-four-injured-2026-2026-07-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"चंबा हादसा: चलती बस पर गिरी चट्टान, एक युवक की मौत और पांच घायल; भरमौर हाईवे पर दर्दनाक दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा हादसा: चलती बस पर गिरी चट्टान, एक युवक की मौत और पांच घायल; भरमौर हाईवे पर दर्दनाक दुर्घटना
Ankesh Dogra
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:35 PM IST
Link Copied
पठानकोट-चंबा-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार को गहरा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक निजी बस पर अचानक पहाड़ी से भारी चट्टान गिरने से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार बस बनीखेत से बुकिंग पर सवारियों को लेकर भरमौर गई थी और वापस लौट रही थी। जैसे ही बस गहरा के पास पहुंची, अचानक पहाड़ी से बड़ी चट्टान टूटकर सीधे बस पर आ गिरी।
इस हादसे में 21 वर्षीय साहिल, निवासी गोली, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गिल्मो देवी, कार्तिक, गुड्डो और बिंता, चालक कुलविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, चंबा में भर्ती कराया गया है।
रविवार होने के कारण मार्ग पर यातायात अपेक्षाकृत कम था, जिससे राहत कार्य शुरू करने में थोड़ी देरी हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।