{"_id":"6870c1c4f41e85bb0308a1e0","slug":"video-drinking-water-supply-has-been-stopped-in-rakh-village-for-three-months-people-are-facing-problems-2025-07-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Chamba: राख गांव में तीन महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba: राख गांव में तीन महीनों से पेयजल आपूर्ति ठप, लोग झेल रहे परेशानी
चंबा जिले के उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत चांजू के राख गांव में बीते तीन महीनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप पड़ी है। ग्रामीणों को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पेयजल आपूर्ति बंद होने के कारण उन्हें दूरस्थ स्थित प्राकृतिक जलस्त्रोत से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। इससे उनकी परेशानियां बढ़ी हैं। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, विकास कुमार, राजीव कुमार, नरेश कुमार ने बताया कि उनके घरों में लगे नलों में पानी नहीं आ रहा है। गर्मियों में पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है और ऐसे में पानी के लिए दर-दर भटकना हमारी मजबूरी बन गई है। बताया कि गांव के लगभग चार परिवार पानी की इस गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जल शक्ति विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। उधर, जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता केवल शर्मा ने बताया कि समस्या संबंधी जानकारी मिली है। जल्द आपूर्ति बहाल करने के प्रयास रहेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।