{"_id":"6a6dd5a454b3c90c3109f4f6","slug":"video-barsar-bani-de-addiction-centres-inspection-naresh-thakur-hamirpur-news-2026-08-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बणी और बड़सर के नशा मुक्ति केंद्रों का नरेश ठाकुर ने किया निरीक्षण, जल्द जारी होंगे नए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बणी और बड़सर के नशा मुक्ति केंद्रों का नरेश ठाकुर ने किया निरीक्षण, जल्द जारी होंगे नए दिशा-निर्देश
Ankesh Dogra
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:46 PM IST
Link Copied
राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने शनिवार को हमीरपुर जिले के बणी और बड़सर स्थित नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्रों के रिकॉर्ड की जांच करने के साथ-साथ संचालकों से दैनिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी भी ली।
निरीक्षण के दौरान राज्य नशा निवारण बोर्ड के सदस्य रूबल ठाकुर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय अत्री, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरविंद टंडन, बड़सर थाना प्रभारी तथा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने बणी में एनएच प्रो-केयर फाउंडेशन और बड़सर में एमएच डोर ऑफ होप फाउंडेशन द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण किया।
नरेश ठाकुर ने कहा कि नशा छोड़ने के लिए केंद्रों में आने वाले लोगों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण मिलना चाहिए। ऐसा माहौल ही उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटने में मदद करता है।
उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों के दैनिक रूटीन में योग, खेल, परामर्श, कौशल विकास और अन्य रचनात्मक गतिविधियों को अधिक से अधिक शामिल किया जाना चाहिए, ताकि उपचार के साथ-साथ मरीजों का मानसिक और सामाजिक पुनर्वास भी बेहतर ढंग से हो सके।
नरेश ठाकुर ने बताया कि नशा मुक्ति केंद्रों के प्रभावी संचालन और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए राज्य नशा निवारण बोर्ड जल्द ही विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।