{"_id":"66e8187533675da20804d914","slug":"video-bjp-membership-campaign-program-organized-at-kisan-bhawan-baroha-in-hamirpur","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हमीरपुर के किसान भवन बरोहा में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हमीरपुर के किसान भवन बरोहा में भाजपा सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन
भाजपा मंडल हमीरपुर के सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किसान भवन बरोहा में किया गया है। इस कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सांसद सुरेश कश्यप विशेष रूप से शामिल हुए। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, हमीरपुर विधानसभा के विधायक आशीष शर्मा, प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री, मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हर 6 वर्ष बाद भारतीय जनता पार्टी में सदस्यता अभियान चलाया जाता है। सभी नए पुराने सदस्यों को ऑनलाइन एवं एक कॉपी प्रति के जरिए प्राथमिक सदस्यता दी जाती है। देश भर में भारतीय जनता पार्टी ने 11 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। हिमाचल में भी 16 लाख का लक्ष्य है। हमीरपुर जिले में बूथ स्तर पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निश्चित हुआ है। अभी तक 10000 सदस्यों को प्राथमिक सदस्यता हुई है। 25 सितंबर तक हमीरपुर मंडल से 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है। उन्होंने हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा को प्राथमिक सदस्य बनाकर उनकी सदस्यता का नवीनीकरण किया। उन्होंने प्रदेश सचिव नरेंद्र अत्री एवं पूर्व विधायक उर्मिल ठाकुर की प्राथमिक सदस्यता का भी नवीनीकरण किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, सदस्यता अभियान हमीरपुर मंडल की प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष उषा बिरला, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, जिला के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजयपाल सोहारू, पूर्व कौशल विकास निगम के अध्यक्ष नवीन शर्मा, मंडल के अध्यक्ष आदर्श कांत, महामंत्री सुरेश सोनी, राजेश ठाकुर, प्यारेलाल शर्मा, वीना शर्मा, रसील सिंह मनकोटिया कमलेश परमार, रीना कुमारी, पुरुषोत्तम ठाकुर, दीक्षित गौतम किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजय शर्मा , किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारी सदस्य अनीश ठाकुर सहित आदि प्रमुख भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।