{"_id":"69d4e626831c09bd0b0df5bc","slug":"video-deputy-commissioner-gandharva-rathore-reviewed-the-proposed-projects-of-the-mc-hamirpur-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने की एमसी हमीरपुर के प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने की एमसी हमीरपुर के प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा
उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए मंगलवार को नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यत हमीरपुर के अंतरर्राज्यीय बस अड्डे को भविष्य में नए निर्माणाधीन बस स्टैंड के परिसर में शिफ्ट करने और इस जगह पर सिटी सेंटर के निर्माण से संबंधित औपचारिकताओं पर व्यापक चर्चा की। उपायुक्त ने नगर निगम और एचआरटीसी के अधिकारियों व तहसीलदार को वर्तमान बस अड्डे की जमीन की गिफ्ट डीड की प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बस अड्डे से डीजल पंप को शिफ्ट करने में सबसे ज्यादा समय लग सकता है। एचआरटीसी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी इसके लिए आवश्यक कदम उठाएं। उपायुक्त ने ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग से कहा कि वह निगम में शामिल हुई ग्राम पंचायतों की संपत्तियों को निगम को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूरा करें।
उन्होंने निगम के अधिकारियों को ट्राला यूनियन के लिए जमीन के एफआरए से संबंधित मामला तैयार करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों को कुत्तों की वैक्सीनेशन और नसबंदी के लिए निगम के साथ समन्वय स्थापित करने व आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए निगम के कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग, निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा, एचआरटीसी के डीएम राजकुमार पाठक, आरएम राहुल कुमार, जिला राजस्व अधिकारी नरेश पटियाल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।