{"_id":"69847da9b88cdfd3e109ffb6","slug":"video-hamirpur-33-head-teachers-in-hamirpur-promoted-to-the-post-of-central-head-teacher-orders-issued-2026-02-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: हमीरपुर में 33 मुख्य शिक्षक केंद्रीय मुख्य शिक्षक पद पर पदोन्नत, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: हमीरपुर में 33 मुख्य शिक्षक केंद्रीय मुख्य शिक्षक पद पर पदोन्नत, आदेश जारी
प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर ने जिले भर के 33 मुख्य शिक्षकों को पदोन्नत कर केंद्रीय मुख्य शिक्षक के पद पर तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे शिक्षकों के लिए यह फैसला बड़ी राहत लेकर आया है। प्रमोशन सूची जारी होते ही शिक्षकों में संतोष और खुशी का माहौल देखा गया।शिक्षा विभाग द्वारा यह पदोन्नति निर्धारित मापदंडों के आधार पर की गई है। जिन शिक्षकों ने जेबीटी के रूप में न्यूनतम 10 वर्षों का कार्यकाल तथा मुख्य शिक्षक के तौर पर तीन वर्षों की सेवा पूरी कर ली थी, उन्हें इस पदोन्नति का लाभ दिया गया है। विभाग के इस कदम से न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि शैक्षणिक प्रशासन को भी मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि जिला हमीरपुर के 33 मुख्य शिक्षकों को केंद्रीय मुख्य शिक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है और उनकी तैनाती के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी पदोन्नत शिक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे पांच दिन के भीतर अपने-अपने संबंधित विद्यालयों में ज्वाइनिंग सुनिश्चित करें।शिक्षा उपनिदेशक ने यह भी कहा कि विभाग समय-समय पर नियमों के अनुसार पदोन्नतियां करता रहेगा, ताकि योग्य और अनुभवी शिक्षकों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। इससे शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी और विद्यार्थियों को भी इसका लाभ मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।