{"_id":"68274e35bc1594eb36045315","slug":"video-hamirpur-ajay-verma-said-advertisement-will-be-issued-in-a-month-to-run-private-buses-on-surrendered-routes-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: अजय वर्मा बोले- सरेंडर रूटों पर निजी बसें चलाने के लिए एक माह में विज्ञापन होगा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: अजय वर्मा बोले- सरेंडर रूटों पर निजी बसें चलाने के लिए एक माह में विज्ञापन होगा जारी
एचआरटीसी ने घाटे वाले 450 रूट सरेंडर किए हैं। सरेंडर रूटों पर निजी बसें चलेंगी, जिसके लिए एक माह के भीतर विज्ञप्ति निकाली जाएगी। इन रूटों पर निजी बस संचालक आवेदन कर पाएंगे। हमीरपुर में आयोजित हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडल हमीरपुर की रिब्यू बैठक में एचआरअीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी इन रूटों पर तब तक बसों का संचालन बंद नहीं करेगी, जब तक निजी बसें यहां पर संचालित नहीं हो जाती हैं। रिब्यू बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। हमीरपुर मंडल के तहत बिलासपुर, नालागढ़, ऊना, देहरा, संसारपुर टैरस और हमीरपुर डिपो आते हैं। बैठक में मंडल की आय बढ़ाने, खराब हो रही बसों के कारण यात्रियों को होती परेशानी पर चर्चा की गई। हमीरपुर मंडल में 590 बसें हैं, जिसमें 11 एसी बसें भी हैं। मंडल में 563 रूटों पर एचआरटीसी बसें चलती हैं। हमीरपुर मंडल की आय में इजाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2024-25 के दौरान हमीरपुर मंडल ने 182.47 करोड़ रुपये की आय अर्जित की जोकि वर्ष 2023-24 की तुलना में 15.29 करोड़ रुपये अधिक है। मंडल के कर्मचारियों ने वर्ष 2023-24 की तुलना में वर्ष 2024-25 में 2.16 करोड़ रुपये के तेल की बचत भी की है। टायरों के खर्चे में भी 16 लाख रुपये की बचत की गई। बसों के बेहतर संचालन के लिए 5.31 करोड़ रुपये के नए टायर भी खरीदे गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।