{"_id":"6826ffb7f462c680270ad7e1","slug":"video-children-will-be-taught-to-make-man-masks-in-workshop-shahjahanpur-2025-05-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में कार्यशाला का शुभारंभ, बच्चों को सिखाया जाएगा मुखौटा बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में कार्यशाला का शुभारंभ, बच्चों को सिखाया जाएगा मुखौटा बनाना
शाहजहांपुर में उत्तर प्रदेश लोक एवं जनजाति सांस्कृतिक संस्थान की ओर से सृजन-मुखौटा कार्यशाला का शुभारंभ हो गया है। कटिया टोला स्थित नगर निगम के मांटेसरी स्कूल में नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा ने फीता काटकर शुभारंभ किया। कार्यशाला में प्रशिक्षक कप्तान सिंह कर्णधार ने नगर आयुक्त के चेहरे का मुखौटा बनाया गया। डॉ.मिश्रा ने कहा कि रंगमंच की रहस्यमयी अभिव्यक्ति मुखौटा नाट्यकला की एक प्राचीन और प्रभावशाली विधा है। डॉ. इंदु अजनबी ने मुखौटा कला की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं नाट्यात्मक महत्ता पर प्रकाश डाला। रंगकर्मी कप्तान सिंह ने कहा कि यह केवल रंगमंच की विधा नहीं, बल्कि व्यक्तित्व विकास, आत्म-अभिव्यक्ति और पारंपरिक कला के संरक्षण का एक माध्यम भी है। कार्यक्रम में सलोचना कार्की, राम शेरावत मिश्र, संजीव कृष्ण, सैफ असलम सैफ, प्रियंका, सूरज कुमार, सुनील बाबू, संजीव राठौड़, मोहम्मद फैजान, अनुराग शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।