{"_id":"69a0326ddd9d280cd70f5553","slug":"video-hamirpur-bjp-yuva-morcha-bjym-protests-at-gandhi-chowk-over-ai-summit-issue-accuses-government-of-patronage-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: एआई समिट मामले को लेकर गांधी चौक पर गरजी भाजयुमो, सरकार पर संरक्षण देने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: एआई समिट मामले को लेकर गांधी चौक पर गरजी भाजयुमो, सरकार पर संरक्षण देने के आरोप
एआई समिट में हुए प्रदर्शन को लेकर शिमला में हुए हाईवोल्टेज ड्रामे को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने गुरुवार को गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। जिला भाजयुमो के पदाधिकारियों ने गांधी चौक पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शहरी इकाई महामंत्री तेन सिंह ने कहा कि एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश का शर्मसार किया है। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ भी नारे लगाए गए। उन्होंने कहा कि तीन आरोपी रोहडू में छिपे हुए थे और प्रदेश सरकार उन्हें संरक्षण दे रही है।
भाजयुमो के पदाधिकारियों ने कहा कि यह बहुत ही शर्मनाक है कि जब दिल्ली की पुलिस उनको पकड़ने के लिए आती है तो पुलिस को रोका जाता है। सरकार यदि ऐसे मसलों पर पड़ेगी तो प्रदेश का विकास कैसे होगा। गांधी चौक पर एकत्रित हुए भाजयुमो के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिमाचल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। प्रदेश सरकार को हिमाचल की आर्थिक व्यवस्था को मजबूत करने की तरफ ध्यान देना चाहिए। भाजयुमो ने कहा कि इस कृत्य से प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली एक बार फिर सबके सामने आ गई है। इससे प्रदेश की छवि खराब हुई है। प्रदेश सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश पिछड़ रहा है और प्रदेश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। अगर प्रदेश सरकार अपराधियों को बचाने की कोशिश करेगी तो न्याय व्यवस्था भी चरमरा जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।