{"_id":"68a5c569aa7ac140b30598de","slug":"video-hamirpur-contractor-not-paid-rest-house-building-locked-2025-08-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: ठेकेदार को नहीं हुआ भुगतान, विश्राम गृह के भवन पर लटका ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: ठेकेदार को नहीं हुआ भुगतान, विश्राम गृह के भवन पर लटका ताला
जिला मुख्यालय से 500 मीटर की दूरी पर स्थित नगर निगम के विश्राम गृह का मरम्मत कार्य एक वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। बजट राशि का भुगतान न होने से संबंधित ठेकेदार ने भवन को निगम के हैंडओवर नहीं किया है। ऐसे में नव निर्मित भवन शोपीस बना हुआ है। नगर निगम की ओर से ठेकेदार को अभी तक किए कार्य भुगतान नहीं किया जिससे आगे का कार्य रूक गया है। भवन के मरम्मत कार्य में रंग रोगन के साथ टीन डालने का पूरा हो गया है। कमरों में फर्नीचर स्थापित करने का कार्य अभी शेष है। निगम की ओर से प्रत्येक वर्ष भवन के कमरों रात्रि ठहराव के लिए किराए पर दिया जाता था। जिससे उन्हें अच्छी आय होती थी लेकिन मरम्मत कार्य के बजट के भुगतान न होने के कारण भवन का प्रयोग नहीं हो पा रहा है। जिससे निगम के विभिन्न विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विश्राम गृह के मुख्यालय में होने से अक्सर बाहरी राज्य से आने वाले लोग भवन में बुकिंग करवा लेते थे ताकि उन्हें रहने के लिए सस्ता व सुरक्षित स्थान मिल सके। लेकिन एक वर्ष से भवन के मुख्य गेट पर ताला लटका हुआ है। जिससे भवन की बुकिंग को लेकर कोई भी कार्य नहीं हो रहा है। लोगों को महंगे दामों पर निजी होटलों का रूख करना पड़ रहा है। शहरवासियों का कहना है कि पूर्व में विश्राम गृह भवन की हालत खस्ताहाल बनी हुई थी। ऐसे में निगम की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया लेकिन अब कार्य में खर्च हुए बजट के भुगतान को लेकर लापरवाही बरती जा रही है। वहीं, नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद ने कहा कि विश्राम गृह की समस्या ध्यान में है। बजट का भुगतान न होने से भवन का प्रयोग नहीं हो रहा है। शीघ्र ही बजट का भुगतान कर दिया जाएगा ताकि भवन का प्रयोग हो सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।