{"_id":"69c37f64fdc62480e8070d7e","slug":"video-hamirpur-fighter-planes-echoed-in-the-skies-of-sujanpur-suryakiran-team-performed-various-stunts-in-the-sky-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: सुजानपुर के आसमान में गूंजे लड़ाकू विमान, सूर्यकिरण टीम ने आसमान में दिखाए विभिन्न करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: सुजानपुर के आसमान में गूंजे लड़ाकू विमान, सूर्यकिरण टीम ने आसमान में दिखाए विभिन्न करतब
Ankesh Dogra
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:53 AM IST
Link Copied
सुजानपुर टिहरा का आसमान में बुधवार को भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की गर्जना से गूंज उठा। बुधवार सुबह 10:45 से शुरु हुआ।एयर शो के पहले दिन सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। उन्होंने सभी विद्यार्थियों और स्कूल स्टाफ सदस्यों को आयोजन के लिए बधाई दी। प्रदेशभर में इससे पूर्व कभी भी इस प्रकार का आयोजन नहीं हुआ है। दो दिन प्रस्तावित एयर शो से पहले दिन सूर्यकिरण टीम ने हॉक विमानों से विभिन्न एरोबेटिक करतब दिखाए। भारतीय वायु सेना के चार हॉक विमान चंडीगढ़ से उड़ान भरकर सुजानपुर पहुंचे और एयर शो में करतब दिखाकर विद्यार्थियों व दर्शकों का मनोरंजन किया। सुजानपुर स्कूल की प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन रचना जोशी ने बताया कि एयर शो के दौरान विमान चंडीगढ़ और आदमपुर स्थित एयर फोर्स स्टेशनों से उड़ान भरकर सुजानपुर पहुंचे। प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर पूरा सहयोग दिया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।