{"_id":"697f26620ac4197e3001d2de","slug":"video-hamirpur-saif-mohammad-secured-first-place-in-the-primary-wing-and-indu-bala-in-the-senior-wing-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: प्राथमिक विंग में सैफ मोहम्मद व उच्च में इंदु बाला प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: प्राथमिक विंग में सैफ मोहम्मद व उच्च में इंदु बाला प्रथम
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रंगस में जिला स्तरीय टीएलएम(शिक्षण अधिगम सामग्री) पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता समग्र शिक्षा एवं भारती एयरटेल फाउंडेशन के सहयोग से करवाई गई। जिसमें प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती बतौर मुख्यातिथि जबकि जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक, सहभागितापूर्ण एवं परिणाम कारी बनाती हैं। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने अपने विषयों से संबंधित नवाचारी टीएलएम मॉडल प्रस्तुत किए। मॉडलों का मूल्यांकन नवाचार,उपयोगिता,विषयवस्तु की स्पष्टता एवं कक्षा में प्रभावशीलता के आधार पर किया गया।प्राथमिक वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सैफ मोहम्मद ने प्रथम, शशि चौहान द्वितीय और अंजू कुमारी तृतीय स्थान जबकि उच्च प्राथमिक विंग में इंदु बाला प्रथम,विनीत कुमार द्वितीय और सविता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में सुनील कुमार,अश्वनी कुमार, सुशील कुमार, संदीप डडवाल, विजय कुमार और संजीव कुमार ने निर्णायक के रूप में भूमिका निभाई। इस मौके पर भारती एयरटेल फाउंडेशन से प्रदेश परियोजना समन्वयक संदीप गुप्ता आदि उपस्थित रहें।अंत में विजेता शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।