{"_id":"684fd494fbde92cb6600c93e","slug":"video-hamirpur-sujanpur-block-office-and-rest-house-will-be-constructed-at-a-cost-of-5-crores-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: 5 करोड़ की लागत से होगा सुजानपुर विकासखंड कार्यालय तथा विश्रामगृह का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: 5 करोड़ की लागत से होगा सुजानपुर विकासखंड कार्यालय तथा विश्रामगृह का निर्माण
विकास खंड कार्यालय सुजानपुर के भवन निर्माण को लेकर कवायद शुरू हो गई है। पांच करोड़ की लागत से बनने वाले बहुमंजिला भवन में जहां विकासखंड कार्यालय होगा वहीं खंड कार्यालय विश्रामगृह का निर्माण भी करवाएगा। सोमवार से निर्माण कार्य करने से पूर्व बाकायदा सुजानपुर विधायक कैप्टन रंजीत सिंह ने भूमि पूजन किया तथा निर्माण कार्य को लेकर के समय में पूरा होने की उम्मीद जताई नगर परिषद सुजानपुर के वार्ड पांच में सुजानपुर हमीरपुर के मुख्य सड़क के साथ विकासखंड कार्यालय की पांच कनाल भूमि विकासखंड कार्यालय विभाग के नाम है। इसी भूमि पर करीब साढ़े तीन वर्ष पहले तत्कालीन भाजपा सरकार में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तथा पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कुमार इसका शिलान्यास किया गया था लेकिन निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया था। कैप्टन रंजीत सिंह ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद निर्माण कार्य ठेकेदार को आवंटित दिया गया है। जिला परिषद के सहायक अभियंता सुमेश शर्मा, बीडीओ किशोरी लाल, ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, पार्षद मनोज ठाकुर, प्रवीण प्यार चंद सोनिया, सिद्धार्थ कुमार, देशराज ठाकुर व विनय शर्मा आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।