{"_id":"682dcdef0817534af20e009f","slug":"video-hamirpur-victim-statement-recorded-in-court-in-case-of-rape-of-an-elderly-person-charge-sheet-will-be-filed-soon-2025-05-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: बुजुर्ग से बलात्कार के मामले में कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: बुजुर्ग से बलात्कार के मामले में कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज, जल्द दाखिल होगी चार्जशीट
सदर थाना हमीरपुर के तहत भोटा क्षेत्र में बुजुर्ग महिला को स्कूटी में लिफ्ट देने के नाम पर बलात्कार के मामले में पीड़िता के बयान अदालत में दर्ज कर लिए गए है। इस मामले में फोरेंसिक की रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अदालत में चार्जशीट पेश करेगी। आरोपी 22 मई तक पुलिस रिमांड पर है। बीते शनिवार रात को भोटा क्षेत्र में 35 वर्षीय युवक ने एक बुजुर्ग महिला को स्कूटी पर लिफ्ट देकर जंगल में जबरन ले जाकर बलात्कार किया था। महिला की निर्मम पिटाई भी की गई है। महिला के मुश्किल से जान बचा कर परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी को जंगल से दबोच लिया था। आरोपी फिलहाल 22 मई तक पुलिस रिमांड पर है। फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया है। फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद अब पुलिस इस मामले में अदालत में चार्जशीट पेश करने की तैयारी में है। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि अदालत में महिला के बयान दर्ज करवाए गए हैं। जल्द ही मामले में अदालत में चार्जशीट पेश की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।