{"_id":"696f83bf01ff76c88c01ec05","slug":"video-hamirpur-women-given-training-in-the-swachh-bharat-swachh-shahar-clean-india-clean-city-campaign-2026-01-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: स्वच्छ भारत स्वच्छ शहर अभियान में महिलाओं को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: स्वच्छ भारत स्वच्छ शहर अभियान में महिलाओं को दिया प्रशिक्षण
हमीरपुर शहर को स्वच्छ बनाने के लिए अब महिला मंडल अपनी सहभागिता निभाएंगे। महिला मंडल की सदस्य लोगों को खुले में कूड़ा फेंकने व अलग-अलग छांट कर कूड़ा नहीं देने वाले लोगों को जागरूक करेंगे ताकि सफाई कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसके लिए मंगलवार को नगर निगम ने महिला मंडल की सदस्यों को प्रशिक्षण प्रदान किया। नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा ने मंगलवार को कार्यालय में स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत बैठक की अध्यक्षता की। बैठक के दौरान शहर के विभिन्न वार्डों के महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण दिया। राकेश शर्मा ने कहा कि इस सर्वेक्षण में महिला स्वयं सहायता समूहों की बहुत बड़ी भूमिका रहेगी। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद ने भी महिलाओं को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 की विस्तृत जानकारी दी। इस बैठक में नगर निगम क्षेत्र के लगभग 30 स्वयं सहायता समूहों की 60 महिलाओं ने भाग लिया। उन्हें स्वच्छता ऐप एवं स्वास्थ्य से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।