{"_id":"69ba72cfd466d16e73079789","slug":"video-outrage-over-delay-in-payment-of-financial-benefits-to-electricity-board-pensioners-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिजली बोर्ड पेंशनरों के वित्तीय लाभों की अदायगी में देरी पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बोर्ड पेंशनरों के वित्तीय लाभों की अदायगी में देरी पर आक्रोश
बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम इकाई भोरंज की बैठक इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरी चंद की अध्यक्षता में भोरंज में हुई। बैठक में पेंशनरों के अलावा स्थानीय महिला मंडल के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में पेंशनरों के वित्तीय लाभों की अदायगी में की जा रही अनावश्यक देरी पर आक्रोश व्यक्त किया। बिजली बोर्ड पेंशनर्स फोरम के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने बताया कि 01-01-2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को बकाया राशि की 50-50 हजार रुपये की पहली किस्त, 2023 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके लीव इनकैशमेंट का भुगतान नहीं हुआ। बिजली बोर्ड लिमिटेड में तीन साल से वित्तीय अनियमितताएं हुईं। प्रदेश सरकार न्यायिक जांच करवाए कि पेंशनरों के हिस्से का पैसा किस को और क्यों दिया गया। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम पेंशनरों के साथ हो रही बेइंसाफी के खिलाफ शिमला में हल्ला बोलेगा। प्रदेश में आरडीएसएस योजना के तहत लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर से बिजली बिलों में वृद्धि होगी। आउटसोर्स कर्मचारियों का रोजगार छीनेगा। नियमित कर्मचारी सरप्लस होंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से दी जा रही 125 यूनिट फ्री बिजली के चलते लगभग 13 लाख बिजली उपभोक्ताओं का बिल जीरो है। अब सरकार 300 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर जिला महासचिव विजय शर्मा, उपाध्यक्ष जोगिंद्र शर्मा, सुभाष ठाकुर, रणवीर ठाकुर आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।