{"_id":"6a0ae35d9291cb547c005d2f","slug":"video-sdm-hamirpur-sanjeet-singh-says-all-officials-must-thoroughly-understand-the-voting-process-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह बोले- मतदान प्रक्रिया को गहनता से समझें सभी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह बोले- मतदान प्रक्रिया को गहनता से समझें सभी अधिकारी
बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के सभागार में सोमवार को पंचायतीराज संस्थाओं की मतदान प्रक्रिया को पूर्ण करवाने के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया। प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास के विभिन्न सत्रों के दौरान एसडीएम हमीरपुर संजीत सिंह और अन्य मास्टर ट्रेनर अधिकारियों ने पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। एसडीएम ने कहा कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक एवं विवाद रहित संपन्न करवाने के लिए पीठासीन और मतदान अधिकारियों को सभी नियमों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने पीठासीन और मतदान अधिकारियों से कहा कि वे मतदान प्रक्रिया और राज्य निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों को गहनता के साथ समझें। किसी भी नियम या प्रक्रिया को लेकर उन्हें कोई शंका है तो तुरंत मास्टर ट्रेनरों या अन्य उच्च अधिकारियों से संपर्क करें। इस प्रशिक्षण एवं पूर्वाभ्यास में तहसीलदार नरेश पटियाल, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर, हमीरपुर उपमंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों ने भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।