{"_id":"69d4e62de52e66714e0decfc","slug":"video-the-79th-himachal-day-will-be-celebrated-with-great-enthusiasm-in-hamirpur-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हमीरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 79वां हिमाचल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हमीरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 79वां हिमाचल दिवस
79वां हिमाचल दिवस 15 अप्रैल को जिला हमीरपुर में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला प्रशासन ने इसके लिए तैयारियां आरंभ कर दी हैं। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने मंगलवार को हमीर भवन में जिला के अधिकारियों के साथ बैठक करके जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के मैदान में आयोजित किया जाएगा। समारोह का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे ध्वजारोहण के साथ होगा। उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग, नगर निगम, जल शक्ति विभाग, बिजली बोर्ड, पुलिस, होमगार्ड्स और अन्य विभागों के अधिकारियों को आयोजन स्थल पर सभी आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए। आयोजन स्थल पर मंच निर्माण, ग्राउंड की मार्किंग, पेयजल एवं सफाई व्यवस्था, बिजली की आपूर्ति, बैठने की व्यवस्था, प्रतिभागियों के लिए जलपान और अन्य प्रबंधों में किसी भी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समारोह में आयोजित होने वाली भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस और होमगार्ड्स के अलावा एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड्स व अन्य टुकड़ियां भी भाग लेंगी। बैठक में एडीसी अभिषेक गर्ग, एएसपी राजेश कुमार, नगर निगम के आयुक्त राकेश शर्मा, एसी टू डीसी चिराग शर्मा, आरटीओ अंकुश शर्मा, होमगार्ड्स के कमांडेंट विनय कुमार व अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।