{"_id":"699050870700c4e17d0a53f4","slug":"video-ambulance-workers-will-surround-the-deputy-cm-in-mandi-2026-02-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंडी में डिप्टी सीएम का घेराव करेंगे एंबुलेंस कर्मचारी, कंपनी का पुतला जलाने के बाद किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंडी में डिप्टी सीएम का घेराव करेंगे एंबुलेंस कर्मचारी, कंपनी का पुतला जलाने के बाद किया एलान
हड़ताल पर चल रहे 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने एलान किया है कि वे मंडी में डिप्टी सीएम का घेराव करेंगे। यह घेराव मिलने नहीं देने की स्थिति में ही किया जाएगा। शनिवार को मंडी में इन कर्मचारियों ने सीटू के बैनर तले तीसरे दिन अपनी हड़ताल जारी रखी और मंडी शहर में शव यात्रा निकालकर चौहट्टा बाजार में कंपनी प्रबंधन का पुतला भी जलाया। इस मौके पर 102 व 108 एंबुलेंस कर्मियों ने प्रदेश सरकार और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। 102 व 108 एंबुलेंस यूनियन जिला प्रधान सुमित कुमार ने कहा कि आज हड़ताल का तीसरा दिन और अभी तक कंपनी प्रबंधन व सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि उनसे मुलाकात करने नहीं आया है। मंडी में वे डिप्टी सीएम को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे और मांगे पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। सीटू जिला प्रधान भूपेंद सिंह ने कहा कि आज कंपनी प्रबंधन की इतनी तानाशाही बढ़ गई है कि वे कोर्ट के आदशों की अव्हेलना करने से बिल्कुल भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। किसानों और गरीबों को हितैषी होने का नाटक करने वाली प्रदेश की सुक्खू सरकार भी कंपनी प्रबंधन और एनएचएम की मनमानी पर हाथ पर हाथ धरकर बैठी है। इन कर्मियों के साथ सीटू 16 फरवरी को शिमला में एनएचएम का घेराव करेगी और जब तक इन कर्मियों को न्याय नहीं मिल जाता इनकी हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।