{"_id":"66ab49aac10acbe63809ddc5","slug":"video-cloudburst-causes-flood-in-jahalma-drain-panic-among-villagers","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बादल फटने से जाहलमा नाले में आई बाढ़, ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बादल फटने से जाहलमा नाले में आई बाढ़, ग्रामीणों में दहशत
जाहलमा नाला में रात करीब 4:34 बजे बादल फटने के बाद आई बाढ़ से क्षेत्र में दहशत का माहाैल हो गया। लिंडूर गांव में ग्रामीण अपने घरों से बाहर भाग गए हैं। इस नाले में रात से लगातार बाढ़ का आना जारी है।इससे जहां लिंडूर, गोहरमा,, रापड़िग, फूड़ा, जाहलमा और हालिंग गांव के सिंचाई की मुख्य कुहल सहित सिंचाई के लिए नाले में लगाए सभी पाइप बाढ़ की भेंट चढ़ गए। जाहलमा नाले की बाढ़ से चंद्रभागा नदी में गाद भर जाने से वामतट पर बसे जोबरंग पंचायत के गांव जोबरंग, रापे और राशेल के ग्रामीणों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जाहलमा नाले के बाढ़ से चंद्रभागा नदी में गाद भर जाने से पानी जोबरंग पुल के ऊपर से बहने लगा। इससे जोबरंग पंचायत के लोगों की आवाजाही कुछ घंटे के लिए बंद रही। लाहौल-स्पीति जिले की विधायक अनुराधा राणा ने भी जोबरंग पुल और जाहलमा नाले का मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। लाहौल-स्पीति पुलिस कप्तान मयंक चौधरी ने लोगों से अपील की है कि फिलहाल नदी-नालों के आसपास न जाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।