{"_id":"69e8c039c3e7fbdaaf019002","slug":"video-mandi-bjp-stages-protest-at-kaichi-mor-over-blocked-road-demands-immediate-restoration-2026-04-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: कैंची मोड़ पर बंद सड़क को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन, जल्द बहाली की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: कैंची मोड़ पर बंद सड़क को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन, जल्द बहाली की मांग
Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Apr 2026 06:04 PM IST
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कैंची मोड़ के पास धंसी सड़क की समस्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने लोकनिर्माण विभाग मंडल धर्मपुर कार्यालय के बाहर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने किया। धरने के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लोकनिर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क की जल्द बहाली की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सरकाघाट-धर्मपुर मार्ग पर कैंची मोड़ के पास सड़क धंसने के कारण क्षेत्र की जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। रजत ठाकुर ने कहा कि धर्मपुर क्षेत्र में सड़कों की हालत लगातार खराब होती जा रही है और संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लापरवाही के कारण ही यह स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द सड़क को बहाल नहीं किया गया तो भाजपा स्थानीय जनता के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन करेगी, जिसमें धरना-प्रदर्शन के साथ-साथ चक्का जाम भी शामिल होगा। उन्होंने यह भी मांग उठाई कि सड़क के डंगे (सपोर्टिंग वॉल) को गिराने वाले जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। धरने में मौजूद स्थानीय लोगों ने भी अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सड़क बंद होने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। स्कूली बच्चों, मरीजों और आम यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सड़क बहाली का कार्य शुरू कर दिया है और स्थिति को सामान्य करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, भाजपा ने विभाग को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जब इस बारे में लोकनिर्माण विभाग मंडल धर्मपुर के अधिशाषी अभियंता ई अशुंमन सोनी से बात की गई तो उन्होंने का कहा विभाग ने इस व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना धर्मपुर में शिकायत दर्ज करवा दी है सड़क बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है वहीं गाड़ियों की आवाजाही वैकल्पिक मार्ग पर शुरू करवा दी है ताकि लोगों को किसी प्रकार की समस्या न उठानी पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।