Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi: Deputy Commissioner Apurva Devgan said – all preparations are complete to conduct free, fair and transparent elections
{"_id":"6a14253cc4eb9abe900c5d8d","slug":"video-mandi-deputy-commissioner-apurva-devgan-said-all-preparations-are-complete-to-conduct-free-fair-and-transparent-elections-2026-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: उपायुक्त अपूर्व देवगन बोले- स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: उपायुक्त अपूर्व देवगन बोले- स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी
Ankesh Dogra
Updated Mon, 25 May 2026 04:02 PM IST
Link Copied
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आज यहां बताया कि मंडी जिला में पंचायतीराज संस्थाओं के स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने मतदाताओं का आह्वान किया कि वे अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान अवश्य करें। उन्होंने बताया कि जिला परिषद के उम्मीदवार के लिए बेल्ट पेपर हल्का नीले रंग का होगा, पंचायत समिति के सदस्य के लिए बेल्ट पेपर गुलाबी रंग का होगा, प्रधान के लिए बेल्ट पेपर हल्का हरे रंग का होगा, उप प्रधान के लिए बेल्ट पेपर पीले रंग का होगा और वार्ड सदस्य के लिए बेल्ट पेपर सफेद रंग का होगा। उन्होंने अपील की कि मतदान करते समय यह ध्यान अवश्य रखें कि उम्मीदवार के चुनाव चिन्ह के बिल्कुल सामने मतपत्र पर मोहर लगाएं, ऊपर या नीचे मोहर न लगाएं अन्यथा आपका मत रद्द हो सकता है। इस बार के चुनावों में जिला की 577 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 2291 प्रत्याशी, उपप्रधान पद के लिए 2152 तथा 3305 वार्ड सदस्यों के लिए 4662 प्रत्याशी, 14 पंचायत समितियों में 267 सदस्यों के लिए 1027 उम्मीदवार तथा 36 जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के लिए 183 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें से कुछ प्रधान, उपप्रधान, वार्ड सदस्य तथा पंचायत समिति के सदस्य निर्विरोध भी चुने जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिला में तीन चरणों में चुनाव के लिए कुल 3135 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। पहले चरण में लगभग पांच हजार कर्मी मतदान प्रक्रिया सम्पन्न करवाएंगे। उपायुक्त ने बताया कि जिला की कुल 577 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में 26 मई, 2026 को 198, दूसरे चरण में 28 मई को 196 तथा तीसरे व अंतिम चरण में 30 मई, 2026 को 183 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न करवाया जाएगा। मतदान का समय प्रातः 7.00 बजे से दोपहर बाद 3.00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान संपूर्ण होने के उपरांत उसी दिन मतगणना के पश्चात ग्राम पंचायतों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे, जिसके लिए पंचायतों में मतगणना केंद्र स्थापित कर दिये गये हैं। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतगणना केंद्रों की वीडियोग्राफी के भी निर्देश दिए गए हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतगणना 31 मई, 2026 को संपन्न की जाएगी। जिसकी वेबकास्टिंग और वीडियोग्राफी भी की जाएगी। इसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। मतदान तथा मतगणना केंद्रों में उम्मीदवार अथवा उनके प्राधिकृत एजेंट को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, इसके लिए पीठाधीन अधिकारी और रिटर्निंग अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए हैं। मतदान केंद्र के सौ मीटर के दायरे में मतदान के दिन की भी उम्मीदवार या उनके समर्थक बूथ नहीं लगाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।