{"_id":"6a3ba36c564776540701bc07","slug":"video-mandi-hrtc-temporary-driver-recruitment-200-applications-strike-2026-06-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: एचआरटीसी में 25 चालक पदों के लिए 200 से ज्यादा आवेदन, हड़ताल के बीच शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: एचआरटीसी में 25 चालक पदों के लिए 200 से ज्यादा आवेदन, हड़ताल के बीच शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया
Ankesh Dogra
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:59 PM IST
Link Copied
हिमाचल पथ परिवहन निगम की प्रस्तावित हड़ताल के बीच निगम प्रबंधन ने बस सेवाएं जारी रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी है। मंडी डिपो में बुधवार को 25 चालकों की अस्थायी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। भर्ती की सूचना देर शाम जारी होने के बावजूद सुबह होते ही क्षेत्रीय डिपो कार्यालय के बाहर बेरोजगार युवाओं की भीड़ जुट गई। परिचालकों की कमी को पूरा करने के लिए होमगार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके लिए निगम ने 117 होमगार्ड की मांग भेजी है। होमगार्ड इलेक्ट्रॉनिक मशीन की जगह पुरानी कागजी टिकटों से यात्रियों को टिकट देंगे। टिकटों पर पंचिंग की भी आवश्यकता नहीं होगी। इनकी ड्यूटी स्थानीय रूटों पर लगाई जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के दौरान पहुंचे युवाओं ने दिहाड़ी के बजाय नियमित नियुक्तियों की मांग उठाई। उनका कहना है कि मंडी मंडल में कुल 140 पद खाली हैं और सरकार को स्थायी भर्ती करनी चाहिए। कई युवाओं ने बताया कि वे पूर्व में आयोजित भर्ती प्रक्रिया में चयनित हुए थे, लेकिन बाद में भर्ती रद्द कर दी गई थी। एचआरटीसी मंडी के मंडलीय प्रबंधक उत्तम सिंह ने बताया कि अगर हड़ताल होती है तो लंबी दूरी और अन्य राज्यों के लिए चलने वाली बस सेवाएं प्रभावित होंगी। इसके लिए निगम प्रबंधन बॉर्डर क्षेत्रों में निजी बस ऑपरेटरों, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग और पंजाब रोडवेज के साथ समन्वय कर रहा है। कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। होमगार्ड की मांग भी भेजी गई है। जरूरत के अनुसार चयनित चालकों से सेवाएं ली जाएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।