सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Mandi Jairam Thakur said Congressmen crossed the limits of corruption during the disaster

Mandi: जयराम ठाकुर बोले- आपदा में भ्रष्टाचार की सीमाएं लांघ गए कांग्रेसी

Ankesh Dogra अंकेश डोगरा
Updated Sun, 17 Aug 2025 04:21 PM IST
Mandi Jairam Thakur said Congressmen crossed the limits of corruption during the disaster
प्राकृतिक आपदा की तरह प्रदेश की ये व्यवस्था परिवर्तन का नारा देने वाली सरकार भी एक आपदा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान धर्मपुर और चोलथरा में कहा कि दिसंबर 2022 जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है तो ये आपदाएं साथ लेकर आई। जब कैबिनेट में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ही दो थे तो इन्होंने हमारे समय खोले 2000 संस्थान बंद कर प्रदेश को आपदा में झोंक दिया। काम करते हुए इनको 6 माह भी नहीं हुए थे तो इतनी बड़ी आपदा आई कि सरकार को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि करें तो करें क्या। ये आपदा से निबटने के लिए तैयार ही नहीं थे जिसका नुकसान अभी तक प्रदेश झेल रहा है। केंद्र हमारी उस समय मदद न करता तो हमें तो इन्होंने मरने की हालत में छोड़ दिया था। जैसे झूठ बोलकर ये सत्ता में आए वैसे ही आपदा में भी इन्होंने 4500 करोड़ के पैकेज की घोषणा कर झूठ बोला जो आज तक भी लोगों को नहीं मिले और सिर्फ अपने मित्रों के घर भरे। पिछले दिनों मेरे क्षेत्र में 30 जून की रात प्राकृतिक आपदा आई तो मुख्यमंत्री 9 दिन बाद तब आए जब हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी पहुंच गए थे। वहां आकर जायजा लिया और मेरे सामने मुख्य सचिव को फ़ोन किया कि 1 करोड़ रुपए तुरंत सराज को भेजो जबकि नुकसान हमारा 1000 करोड़ से अधिक का आंका जा चुका था। 2500-2500 रुपए की फौरी राहत राशि बांटने के लिए भी मुख्य के लिए आने का इंतज़ार किया जा रहा था। ऐसे हालात थे कि हम सरकार के सहारे रहते तो लोग भूखे मर जाते। 500 घर पूरी तरह तबाह हुए और 1000 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए जो रहने लायक नहीं बचे। मेरा क्षेत्र आज इस आपदा के बाद 30 वर्ष पीछे चला गया है। यहां भी धर्मपुर 10 वर्ष पीछे चला गया है। जहां महेंद्र सिंह ठाकुर जी छोड़कर गए हैं आज धर्मपुर वहीं खड़ा है। मैं सुन रहा हूँ यहां भी कांग्रेस के विधायक ने अढाई साल में ही करोड़ो की कोठी बना ली। ये जनाब भी बहुत जल्दबाजी में हैं। ये भी एक आपदा है। मेरे यहाँ भी एक नेता है जो पंचायत का प्रतिनिधि तक नहीं है लेकिन एक नहीं तीन जगह कोठियां बना ली। ये आपदा में अवसर है। सब तरफ इस सरकार में लूट चली हुई है। सरकार में ऊपर से लेकर नीचे तक सब लूट में शामिल हैं। इन्होंने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। सरकारी पैसों की लूट के किये मारामारी चली हुई है। हमारे यहां एक नेता एक टेंडर के लिए लड़ाई झगड़े तक उत्तर आया है और मुख्यमंत्री का मित्र बताकर अधिकारियों को हड़का रहा है। यहां काम ही सिर्फ मित्रों के हो रहे हैं। कैबिनेट में मंत्रियों को जानकारी नहीं होती लेकिन मित्रों को पूरी खबर होती है कहाँ क्या हो रहा है। मुख्यमंत्री भी सिर्फ मित्रों को पाल रहे हैं। मित्र कहीं नाराज न हो जाए उसकी उन्हें बड़ी चिंता होती है। भले ही जनता तकलीफ में रहे लेकिन मित्रों को आंच नहीं आनी चाहिये। उन्होंने कहा कि मैं एक दिन में 900 करोड़ के उद्घाटन धर्मपुर से ही करके भी गया हूँ लेकिन आज इनके पास पैसा नहीं है। मुख्यमंत्री आज 12 लाख के पटवार खाने का उद्घाटन करने को मजबूर हैं। मेरे इलाके में एक प्रधान ने कहा था कि हमारा पंचायत भवन 30 लाख की लागत से बनकर तैयार है आप अगर नहीं आ सकते तो मैं ही कर देता हूँ। मैंने उसी समय कहा था आप खुशी खुशी करो। गरिमा होती है मुख्यमंत्री के पद की लेकिन यहां सब तार तार है। सराज में आकर मुख्यमंत्री कहते हैं सराज में जयराम ने कुछ नहीं किया और शिमला जाकर कहते हैं इतना सारा पैसा सराज में लगा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार के संरक्षण में भ्रष्टाचार फलफूल रहा है। पेखू बेला सोलर प्रोजेक्ट भ्रष्टाचार का अड्डा है। जो सुना आजकल बाढ़ में डूब गया है। एक ईमानदार इंजीनियर विमल नेगी की बलि इस प्रोजेक्ट में उपजे भ्रष्टाचार का परिणाम है। धर्मपुर में एक विधायक की कमी है इसको भी पूरा कर देंगे। आपने सराज की आपदा में मदद की उसके लिए मैं सराज की जनता की तरफ से आपका आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि इस बार आप गलती मत करना। ठाकुर अभी जिंदा है यहां भी और सराज में भी। हम इन बिगड़े हालातों को ठीक करेंगे। लोगों ने इस सरकार में जो उपेक्षा का दंश झेला है उसकी भरपाई करेंगे। पूरे प्रदेश में आज हाहाकार मचा हुआ है। इनके पास पैसा है नहीं और जो केंद्र से मिल रहा है उसको सिर्फ मित्रों पर लुटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2023 की आपदा से अभी तक 5000 करोड़ से अधिक की राशि केंद्र से आपदा प्रबंधन के लिए मिली लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री कहते हैं कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के स्थानांतरण की बातें हमने सुनी और देखी थी लेकिन सुक्खू जी ने अब संस्थानों का स्थानांतरण करने का नया रिवाज शुरू किया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर आपको कुछ करना है तो नया करिए, बेहतर करिए, बहुत बड़ा करिए हम ही स्वागत करेंगे। पर जो कोई काम पहले से हुआ है तो उसे खराब करके आपको क्या मिलेगा। मेरे विधानसभा क्षेत्र में खुले 7 वर्षों से चल रहे संस्थानों के पीछे पड़े हुए हैं। अब नेरचौक से अटल मेडिकल एवं रिसर्च यूनिवर्सिटी को शिफ्ट किया जा रहा है जो सही नहीं है। इस अवसर पर उन्होंने धर्मपुर के 84 आपदा प्रभावितों को राहत राशि भी बांटी जो भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुटाई थी। पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, सरकाघाट के विधायक दलीप ठाकुर, भाजपा सह मीडिया प्रभारी एवं धर्मपुर से प्रत्याशी रहे रजत ठाकुर और भाजपा नेत्री बंदना गुलेरिया भी इस अवसर पर उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Kota News: श्री कृष्ण जन्मोत्सव की धूम में डूबा कोटा शहर, छह माह की बच्ची बनी श्री कृष्ण; सजी झाकियां

17 Aug 2025

भगवत नाम के स्मरण मात्र से नष्ट हो जाते हैं दैहिक, दैविक और भौतिक संताप- स्वामी अनंतानंद सरस्वती

17 Aug 2025

Barmer News: शास्त्री नगर में पानी की टंकी पर युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, भाजपा नेता ने संभाला मोर्चा

17 Aug 2025

आधी रात को जन्मे कन्हैया... हर ओर छाया उल्लास, बरेली के मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का सागर

17 Aug 2025

चंडीगढ़ में जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु

17 Aug 2025
विज्ञापन

Ujjain News: आंगनवाड़ी में बच्चों से ज्यादा दिखाई देते हैं सांप, कई बार कार्यकर्ता भी डरकर लगा चुके हैं ताला

17 Aug 2025

ममदोट में दरिया पार से ग्रामीणों को कृषि यंत्र लाने में आ रही दिक्कत

विज्ञापन

अमृतसर के दुर्गियाना मंदिर में जन्माष्टमी की धूम

17 Aug 2025

Ujjain: भादो मास की नवमी पर महाकाल मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, भस्म आरती में हजारों ने लिया दिव्य दर्शन

17 Aug 2025

VIDEO: कान्हा के जन्म पर ब्रज में छाया उल्लास, घर-घर गूंजी बधाई

17 Aug 2025

लखनऊ: महानगर पीएएसी में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, पीएससी कमांडेंट अमित कुमार सहित उमड़े सैंकड़ों भक्त

17 Aug 2025

लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी के इस्कान मंदिर में मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, उमड़ी भक्तों की भीड़

17 Aug 2025

कोतवाली गंगा घाट में हुआ भजनकीर्तन, धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

17 Aug 2025

श्रीजगन्नाथ मंदिर में कान्हा के जन्म लेते ही बज उठे शंख-घंटा

17 Aug 2025

जेके मंदिर में जन्माष्टमी पर की गई भव्य सजावट, मेला भी लगा

16 Aug 2025

अखिलेश दुबे के फरार साथियों की तलाश में पुलिस ने दी दबिश

16 Aug 2025

लखनऊ: सीएम योगी के सामने व्यंग्यकार और कवि सुरेंद्र शर्मा ने लगवाए खूब ठहाके, अटल बिहारी को किया याद

16 Aug 2025

अलीगढ़ में मेयर की फैक्ट्री में कर्मचारी की संदिग्ध हालत में मौत, मेयर प्रशांत सिंघल बोले यह

16 Aug 2025

लखनऊ: माधव मन्दिर में हुआ कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, अलौकिक लीलाओं का हुआ मंचन

16 Aug 2025

Gwalior News: किले से युवती ने लगाई छलांग, रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती

16 Aug 2025

लखनऊ: इकाना स्टेडियम में यूपी टी 20 लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत रविवार से, पत्रकार वार्ता में दी गई जानकारी

16 Aug 2025

गौरैया संरक्षण समिति ने अटल बिहारी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

16 Aug 2025

प्रेमिका के पति को मारने के लिए तोहफे में भेजा बम, होम थिएटर को बनाया हथियार

16 Aug 2025

चकेरी पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया

16 Aug 2025

VIDEO: एटा के कैलाश मंदिर में जन्माष्टमी पर उमड़ा भक्तों का हुजूम

16 Aug 2025

VIDEO: जन्माष्टमी पर उमड़ा मंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम

16 Aug 2025

VIDEO: कुरावली में निकाली गई वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा

16 Aug 2025

VIDEO: खेत में दवा छिड़कते समय जहरीले कीड़े ने काटा...किसान की माैत, परिवार में मचा कोहराम

16 Aug 2025

दिल्ली में तीन दोस्तों ने कर्ज चुकाने के लिए मांगी दो करोड़ की रंगदारी

16 Aug 2025

दिल्ली-NCR में बनने जा रहा अब तक सबसे बड़ा फाइव स्टार होटल, 500 से ज्यादा होंगे कमरे

16 Aug 2025
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed