{"_id":"69cf8c4bf24e6a011501b11f","slug":"video-mandi-message-of-drug-de-addiction-delivered-from-the-cricket-field-enthusiasm-evident-among-the-youth-2026-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: क्रिकेट के मैदान से दिया नशा मुक्ति का संदेश, युवाओं में दिखा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: क्रिकेट के मैदान से दिया नशा मुक्ति का संदेश, युवाओं में दिखा जोश
Ankesh Dogra
Updated Fri, 03 Apr 2026 03:15 PM IST
ग्राम पंचायत कोठी गहरी के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल गंभर खड्ड, बटाहण में मारुति युवक मंडल द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ स्थानीय विधायक इंद्र सिंह गांधी ने किया। प्रतियोगिता में करीब 20 टीमों ने भाग लेकर खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विधायक इंद्र सिंह गांधी ने युवाओं को नशे से दूर रहने और स्वस्थ व फिट जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा भी भरते हैं। विधायक ने आयोजन को प्रोत्साहित करते हुए अपनी विधायक निधि से 5100 रुपये की नगद राशि मारुति युवक मंडल के प्रधान सचिन शर्मा को प्रदान की। प्रतियोगिता के आयोजन में लकी शर्मा, किशोरी लाल, हितेश शर्मा सहित मारुति युवक मंडल की टीम ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में भाजपा रिवॉल्तसर मंडल के उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, किरण शर्मा, दमोदर ठाकुर, बूथ अध्यक्ष टेकचंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी चेतराम, मंडल सचिव चमेली शर्मा और कोषाध्यक्ष भवना शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। युवाओं के उत्साह को देखते हुए वक्ताओं ने कहा कि खेल गतिविधियों के माध्यम से ही स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण संभव है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।