Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Mandi MLA Prakash Rana said the treasury is empty and announcements worth crores have been made, why is the CM cheating the public
{"_id":"699554576ffd276c55060a3f","slug":"video-mandi-mla-prakash-rana-said-the-treasury-is-empty-and-announcements-worth-crores-have-been-made-why-is-the-cm-cheating-the-public-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: विधायक प्रकाश राणा बोले- खजाना खाली और करोड़ों की घोषणाएं, जनता को क्यों ठग रहे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: विधायक प्रकाश राणा बोले- खजाना खाली और करोड़ों की घोषणाएं, जनता को क्यों ठग रहे सीएम
प्रदेश विधानसभा में जोगिंदरनगर विधायक प्रकाश राणा ने सुक्खू सरकार पर तीखा हमला बोला है। सदन में चर्चा के दौरान राणा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि आपने पाप किए हैं, प्रदेश को लूटकर खत्म किया है, तो हम आपके साथ क्यों चलें? क्या इसलिए कि हमारा नाम भी इतिहास में गुनाहगारों में लिखा जाए। उन्होंने प्रदेश की बदहाल आर्थिक स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि कर्ज का बोझ बहुत बढ़ गया है। सालाना 13 हजार करोड़ की देनदारी कहां से पूरी करेंगे। जबकि रेवेन्यू बड़ी मुश्किल से 15 हजार करोड़ बच रहा है। उन्होंने कहा कि चर्चा आय बढ़ाने और खर्चे कम करने पर होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि एक तरफ वित्त विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं कि पैसा नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री जहां जा रहे हैं,करोड़ों की घोषणाएं कर रहे हैं। जब खजाना खाली है, तो जनता को क्यों ठगा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब मैंने पहले संकट की चेतावनी दी थी, तब आप हंस रहे थे। अब अपनी नाकामी छिपाने के बजाय सरकार को मान लेना चाहिए कि वे इस प्रदेश को चलाने के काबिल नहीं हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।