{"_id":"697f2555b70552878109fa2e","slug":"video-mandi-the-mandi-shivratri-festival-will-begin-with-the-resounding-chants-of-the-devotees-of-bada-dev-2026-02-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: बड़ा देव की काहुलियों की गूंज से मंडी शिवरात्रि की होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: बड़ा देव की काहुलियों की गूंज से मंडी शिवरात्रि की होगी शुरुआत
छोटी काशी मंडी में मंडी शिवरात्रि की रौनक फैलने से पहले ही जनपद के अधिष्ठाता बड़ा देव कमरुनाग के प्रस्थान की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आगामी 6 फरवरी को सुबह 9 बजे देव कमरुनाग गोत गांव में पुजारी बोधराज के घर से लाव-लश्कर के साथ मंडी के लिए रवाना होंगे। देव यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा साथ रहेगी। देव काहुलियों की मंगल ध्वनि के साथ जब देव कमरुनाग अपनी यात्रा पर निकलेंगे, तो ज्यूंणी घाटी भक्तिमय माहौल में डूब जाएगी। परंपरा के अनुसार मार्ग में श्रद्धालु देवता का स्वागत करेंगे और देव यात्रा आस्था व विश्वास का जीवंत दृश्य पेश करेगी। मान्यता है कि देव कमरुनाग के मंडी प्रवेश के साथ ही शिव विवाह और मंडी शिवरात्रि के कारज आरंभ होते हैं। यही कारण है कि देवता की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहता है। देव कमरुनाग को जनपद का सबसे बड़ा देवता माना जाता है और हजारों लोगों की आस्था उनसे जुड़ी हुई है। देवता के पुजारी बोधराज ने यात्रा की पुष्टि करते हुए बताया कि देव कमरुनाग यात्रा के दौरान यजमानों के घरों में परंपरानुसार मेहमाननवाजी स्वीकार करेंगे। शिवरात्रि मेले के दौरान देव कमरुनाग अन्य देवताओं की तरह पड्डल में नहीं, बल्कि टारना पहाड़ी पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देंगे। मान्यताओं के अनुसार देव कमरुनाग एकांत में रहना पसंद करते हैं, जिस कारण टारना मंदिर को उनका विशेष स्थान माना जाता है। देव कमरुनाग के मंडी आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, ताकि शिवरात्रि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।