Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Video: 15 link roads, including the Mandi-Janjheli route, blocked; farmers' concerns mount ahead of the apple and tomato season.
{"_id":"6a5f6f7e48672f09c101d4d8","slug":"video-video-15-link-roads-including-the-mandi-janjheli-route-blocked-farmers-concerns-mount-ahead-of-the-apple-and-tomato-season-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंडी-जंजैहली समेत 15 संपर्क सड़कें बाधित, सेब-टमाटर सीजन से पहले किसानों की बढ़ी चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंडी-जंजैहली समेत 15 संपर्क सड़कें बाधित, सेब-टमाटर सीजन से पहले किसानों की बढ़ी चिंता
लगातार हो रही बारिश के चलते सराज क्षेत्र में सड़क व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। मंडी-जंजैहली मुख्य सड़क सहित 15 संपर्क सड़कें भूस्खलन से आवाजाही के लिए बंद हो गई हैं। मंडी-जंजैहली मार्ग कई स्थानों पर मलबा आने से बाधित है, जबकि मंडी-जंजैहली बाया धरोटधार सड़क कलहनी के पास भूस्खलन गिरने से पूरी तरह बंद है। इसके अलावा बगस्याड़-शिकावरी तथा बगस्याड़-थुनाग (बाया रैणगलू) सड़कें भी कई स्थानों पर मलबा आने से प्रभावित हैं। क्षेत्र की कई अन्य लिंक सड़कें भी बंद हैं, जिनमें से कुछ 30 जून 2025 से अब तक पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी हैं। बरसात के बीच सड़कें बंद होने से आगामी सेब सीजन और नकदी फसलों की ढुलाई को लेकर किसानों और बागवानों की चिंता बढ़ गई है। अगले 10 से 15 दिनों में सेब सीजन शुरू होने वाला है, जबकि लोअर सराज में इन दिनों टमाटर की फसल बड़े पैमाने पर मंडियों तक पहुंचाई जा रही है। स्थानीय किसानों और बागवानों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह तथा पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि बरसात और आगामी बागवानी सीजन को देखते हुए अतिरिक्त मशीनें और श्रमिक तैनात कर बंद सड़कों को युद्ध स्तर पर बहाल किया जाए, ताकि लोगों को आवागमन और कृषि-बागवानी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
उधर, लोक निर्माण विभाग सराज मंडल के सहायक अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि बंद सड़कों की बहाली के लिए मशीनें और श्रमिक तैनात कर दिए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।