Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Residents of Khanna's Ward No. 9 outraged over sewerage issues; stage protest at the council complex.
{"_id":"6a5f221aeba9fa774405f4be","slug":"video-residents-of-khannas-ward-no-9-outraged-over-sewerage-issues-stage-protest-at-the-council-complex-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"खन्ना के वार्ड नंबर नाै में सीवरेज समस्या पर भड़के लोग, काउंसिल परिसर में लगाया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना के वार्ड नंबर नाै में सीवरेज समस्या पर भड़के लोग, काउंसिल परिसर में लगाया धरना
खन्ना नगर काउंसिल के वार्ड नंबर-9 में पिछले करीब 10 वर्षों से चली आ रही सीवरेज समस्या को लेकर मंगलवार को मोहल्लावासियों का सब्र टूट गया। वार्ड की पार्षद के पति गुरमीत नागपाल अपने समर्थकों और मोहल्ला निवासियों के साथ नगर काउंसिल परिसर में धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्षों से शिकायतें करने के बावजूद न तो प्रशासन ने समस्या का स्थायी समाधान किया और न ही कोई अधिकारी उनकी सुध लेने पहुंचा।
गुरमीत नागपाल ने कहा कि वार्ड नंबर-9 में सीवरेज की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि गंदगी और दूषित वातावरण के कारण लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। उनका दावा है कि सरकारी अस्पताल में गंभीर बीमारियों से पीड़ित बड़ी संख्या में मरीज उनके वार्ड से ही पहुंचते हैं, जिसका मुख्य कारण सीवरेज व्यवस्था की बदहाली है।
उन्होंने बताया कि मोहल्ले की गलियां लगातार गंदे पानी और कीचड़ से भरी रहती हैं। हालात ऐसे हैं कि बच्चों का स्कूल जाना तक मुश्किल हो गया है और फिसलन के कारण आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। नागपाल ने कहा कि बदहाल हालात के चलते वर्षों से उनके मोहल्ले में रिश्तेदार आने से कतराते हैं और शादी-ब्याह जैसे सामाजिक कार्यक्रम भी प्रभावित हो रहे हैं।
धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें अधिकारियों से मिलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार करने के बावजूद कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
नगर काउंसिल के ईओ चरणजीत सिंह ने कहा कि मुझे अभी कहीं जाना है, मैं बाद में आकर बात करूंगा। उनके इस संक्षिप्त जवाब ने भी प्रदर्शनकारियों में नाराजगी बढ़ा दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।