Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Grand welcome for Harsh Sharma upon his return to Amritsar after winning a bronze medal at the Asian Junior Judo Championship.
{"_id":"6a5f2221080a359bef06648c","slug":"video-grand-welcome-for-harsh-sharma-upon-his-return-to-amritsar-after-winning-a-bronze-medal-at-the-asian-junior-judo-championship-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"एशियन जूनियर जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अमृतसर लौटे हर्षशर्म का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन जूनियर जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर अमृतसर लौटे हर्षशर्म का भव्य स्वागत
जॉर्डन में आयोजित एशियन कैडेट एवं जूनियर जूडो चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर देश और पंजाब का नाम रोशन करने वाले अमृतसर के युवा जूडो खिलाड़ी हर्षशर्म का श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जोरदार नारों के बीच भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जूडो एसोसिएशन के पदाधिकारी, कोच, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
हर्षशर्म ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने अपनी भार वर्ग प्रतियोगिता में करीब 20 खिलाड़ियों के बीच पांच मुकाबले खेले, जिनमें चार में जीत दर्ज की। उन्होंने किर्गिस्तान, ताइपे, उज्बेकिस्तान और फिलिस्तीन के खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देते हुए यह उपलब्धि हासिल की। वर्तमान में वह बेंगलुरु स्थित इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट (आईआईएस) में प्रशिक्षण ले रहे हैं।
हर्षशर्म ने कहा कि यह सफलता चार वर्षों की लगातार कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय कोच करमजीत सिंह और अपने पिता इंस्पेक्टर पवन कुमार को दिया। वहीं कोच करमजीत सिंह ने बताया कि वर्ष 2022 से उन्हें तैयार किया जा रहा है और वह प्रतिदिन आठ घंटे अभ्यास करते हैं।
जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष जतिंदर कुमार ने कहा कि हर्षशर्म की उपलब्धि पूरे पंजाब के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वह भविष्य में देश के लिए स्वर्ण पदक भी जीतेंगे। साथ ही युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने की अपील की और गांव-गांव में खेल अकादमियां स्थापित करने की मांग उठाई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि हर्षशर्म की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।