{"_id":"6a5f215255ece0d1b803921a","slug":"video-hamirpur-taxi-driver-assault-manoha-petrol-pump-police-officer-injured-2026-07-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: हमीरपुर में टैक्सी किराये को लेकर विवाद, चालक को पीटा; पुलिस चौकी प्रभारी से भी हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: हमीरपुर में टैक्सी किराये को लेकर विवाद, चालक को पीटा; पुलिस चौकी प्रभारी से भी हाथापाई
Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:05 PM IST
हमीरपुर जिले के भोरंज थाना क्षेत्र के मनोह स्थित पेट्रोल पंप पर टैक्सी किराये को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक यात्री ने टैक्सी चालक की कथित तौर पर लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को उपचार के लिए हमीरपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना मंगलवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। घायल टैक्सी चालक की पहचान दिनेश कुमार (48) पुत्र राम सिंह, निवासी गुटकर, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। वहीं, मारपीट के आरोपी की पहचान प्रदीप राणा पुत्र जगदीश, निवासी नुहाड़ा, डाकघर दिम्मी, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार किराये को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोपी ने टैक्सी चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपी ने चालक को जमीन पर गिराकर जूतों से भी पीटा। इस हमले में चालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर काफी खून बह गया।
घटना की सूचना मिलने के बाद पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची जाहू पुलिस ने घायल चालक को बेहोशी की हालत में भोरंज सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे आरकेएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका उपचार जारी है।
पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपी ने पुलिस कर्मियों के साथ भी हाथापाई कर दी। इस दौरान जाहू पुलिस चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर अजय कुमार को चोटें आईं। आरोपी के बेकाबू होने और पुलिस को धमकियां देने के बाद भोरंज थाना से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाना पड़ा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।
इस मामले में थाना भोरंज में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 121(1) और 132 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।