{"_id":"6a69af2a2b4cdd83dd027508","slug":"video-amar-ujala-police-ki-pathshala-nirmand-school-kullu-cyber-crime-drug-awareness-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"निरमंड स्कूल में पुलिस की पाठशाला: डीएसपी राजीव मेहता ने नशा और साइबर क्राइम पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरमंड स्कूल में पुलिस की पाठशाला: डीएसपी राजीव मेहता ने नशा और साइबर क्राइम पर किया जागरूक
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:13 PM IST
Link Copied
कुल्लू जिले के निरमंड स्थित राजमाता शांति देवी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 'पुलिस की पाठशाला' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएसपी आनी राजीव मेहता ने शिक्षक की भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध से बचाव और यातायात नियमों की जानकारी दी।
डीएसपी राजीव मेहता ने विद्यार्थियों से कहा कि नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवन अपनाएं और इंटरनेट का उपयोग करते समय सतर्क रहें। उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने जैसी साइबर अपराध की घटनाओं से बचने के उपाय भी बताए। साथ ही सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम से पहले एनसीसी कैडेट्स और विद्यालय के शिक्षकों ने डीएसपी राजीव मेहता का स्वागत किया। इस अवसर पर जनकेश शर्मा, अध्यापक रवि ठाकुर सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।