{"_id":"6a0ae0d3a199e25c1202e4c7","slug":"video-kaul-negi-says-after-losing-the-election-the-congress-is-now-luring-councilors-with-the-promise-of-power-and-money-2026-05-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: काैल नेगी बोले- चुनाव हारने के बाद अब पार्षदों को सत्ता और पैसे का लालच दे रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: काैल नेगी बोले- चुनाव हारने के बाद अब पार्षदों को सत्ता और पैसे का लालच दे रही कांग्रेस
रामपुर नगर परिषद जो अब तक कांग्रेस समर्थित रही है, पहली बार यहां गैर कांग्रेस यानि भाजपा का परचम लहराया है। भाजपा समर्थित नगर परिषद बनता देख कांग्रेस में बौखलाहट है। चुनाव हारने के बाद कांग्रेस भाजपा समर्थित पार्षदों को सत्ता, पैसे का लालच और डराने धमकाने जैसे राजनीति कर रही है। यह बात रामपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा नेता कौल सिंह नेगी ने कही। उन्होंने कहा कि रामपुर नगर परिषद में चुनाव जीतकर आए भाजपा के पांचों पार्षद एकजुटता के साथ नगर परिषद को विकास की दिशा में आगे ले जाएंगे। रामपुर नगर परिषद में भाजपा की पहली मर्तबा हुई ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा के हौसले बुलंद हैं। भाजपा नेता कौल सिंह ने नगर परिषद में भाजपा प्रत्याशियों को भारी बहुमत से विजयी बनाने पर नगर परिषद के सभी मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव को जीतने में सभी कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिला और भाजपा पहली बार नगर परिषद बनाने जा रही है। कौल ने कहा कि भाजपा ने सभी नाै वार्डों से अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे थे, जिसमें से पांच वार्डों में भाजपा को जीत मिली। सभी पार्षद एकजुटता के साथ रामपुर नगर परिषद को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद रामपुर अब तक कांग्रेस के पास थी। पहली बार उन्हें हार का अहसास हुआ है और इससे कांग्रेस में बौखलाहट देखने को मिल रही है। उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि जनता ने उन्हें बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के किसी भी प्रयोग और प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा ने रामपुर में विकास के मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा है। रास्ते, नालियां, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग जैसे अनेकों मूलभूत सुविधाओं से अभी भी नगर परिषद की जनता महरूम है। उन्होंने कहा कि रामपुर की जनता को जल्द बदलाव देखने को मिलेगा। किस प्रकार से रामपुर में विकास की गति को बढ़ावा देना है और रामपुर को कैसे आगे बढ़ाना है, इसको लेकर भाजपा पूरी तरह से कार्य करेगी। इस मौके पर रामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान, महामंत्री राम मूर्ति चौहान, मीडिया प्रभारी तिलक राज, नवनिर्वाचित पार्षद नीतिका गुप्ता, उमा देवी, सुंदर लाल, चंद्रप्रभा और रोहित नेगी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।