{"_id":"69aaec45482aef75e50f89f2","slug":"video-man-who-had-come-to-attend-the-phag-fair-drowned-in-a-ravine-ndrf-personnel-recovered-his-body-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: फाग मेले में आए व्यक्ति की खड्ड में डूबने से मौत, एनडीआरएफ जवानों ने ढूंढा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: फाग मेले में आए व्यक्ति की खड्ड में डूबने से मौत, एनडीआरएफ जवानों ने ढूंढा शव
फाग मेले में देवता के साथ आए एक व्यक्ति की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। व्यक्ति घर वापस जाते समय दोस्तों के साथ भद्राश की मछाड़ा खड्ड में नहाने उतरा था। इसी दौरान डूब गया। एनडीआरएफ के गोताखारों ने व्यक्ति का शव निकाल लिया है। जानकारी अभिषेक रॉयल(34) पुत्र जगदीश रॉयल निवासी जरोल उप तहसील कोटगढ़ जिला शिमला फाग मेले में अपने देवता के साथ आया था। शुक्रवार को वह कुछ साथियों के साथ घर लौट गया। रास्ते में अपने पांच अन्य दोस्तों के भद्राश की मछाड़ा खड्ड में नहाने उतर गया। इसी बीच वह खड्ड में डूब गया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। एनडीआरएफ से मदद मांगी गई। इसके बाद एनडीआरएफ के गोताखोर मौके पर पहुंचे और खड्ड में तलाश शुरू की। शाम को व्यक्ति का शव मिल गया। रामपुर पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।