{"_id":"6a2aa2e44b5219604c0e3c83","slug":"video-nikhil-mukhiya-cricket-tournament-begins-in-devthi-rampur-2026-06-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: रामपुर के देवठी में निखिल मुखिया क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: रामपुर के देवठी में निखिल मुखिया क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू
रामपुर के देवठी में दिवंगत निखिल मुखिया मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज हो गया है। सेवानिवृत कानूनगो मूरत सिंह नेगी ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का आयोजन एनवायरनमेंट स्पोर्ट्स एंड कल्चर सिटी प्वाइंट देवठी कर रहा है। इसमें विभिन्न क्षेत्र की कई टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। क्लब के प्रधान अरुण गिफ्टी और अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने दिवंगत निखिल मुखिया की फोटो के आगे दीप प्रज्वलित किए और पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता दिवंगत निखिल मुखिया की स्मृति में आयोजित की जा रही है। इस मौके पर उनकी आत्मा की शांति के लिए वहां मौजूद सभी लोगों ने दो मिनट का मौन भी रखा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए निखिल मुखिया के पिता धर्म सिंह मुखिया और माता प्रोमिला मुखिया ने 21 हजार रुपये की नकद राशि भेंट की। मुख्य अतिथि मूरत सिंह नेगी ने क्लब को 10,500 रुपये दिए। विशेष अतिथि मोहन सिंह शर्मा ने भी 10,500 रुपये की नगद राशि प्रदान की। क्लब के प्रधान अरुण गिफ्टी ने बताया कि सिटी प्वाइंट देवठी पिछले दो वर्षों से यह प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 1,11,100 रुपये और आकर्षक ट्रॉफी मिलेगी। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 55, 500 रुपये और ट्रॉफी इनाम के तौर पर दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।