{"_id":"699c4ea68abb926f1a07e5ef","slug":"video-rural-level-cricket-competition-begins-at-patbangla-ground-players-from-64-teams-will-showcase-their-strength-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर: पाटबंगला मैदान में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, 64 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: पाटबंगला मैदान में ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, 64 टीमों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
पीजी कॉलेज रामपुर के खेल मैदान पाटबंगला में क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच शुरू हो गया है। एनएसयूआई की ओर से एंटी चिट्टा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 64 टीमों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे और रामपुर को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया। सोमवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी एवं एमएम रियल एस्टेट के फाउंडर मोंटी मांटा बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष नितिन देष्टा, उपाध्यक्ष सूरज जोंगा और अंशुल धीमान विशेष अतिथि उपस्थित रहे। एनएसयूआई रामपुर इकाई के अध्यक्ष कृष चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए इस तरह के खेल आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहा कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 1,55,555 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 77,777 रुपये नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा जाएगा। वहीं शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को भी आकर्षक इनामों से पुरस्कृत करेंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन चैरिटी मैच खेले गए। पहले मुकाबले में रक्तदान सेवा परिवार सोसायटी ने नशा मुक्ति केंद्र डकोलढ़ को हराया। दूसरे मुकाबले में प्रोफेसर इलेवन की टीम ने एनएसयूआई की टीम को हराया। वहीं, बॉयज हॉस्टल की टीम ने खनेरी अस्पताल की टीम को शिकस्त दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।