{"_id":"6a67295511d488fcd305929a","slug":"video-congress-staged-a-protest-in-dadahu-over-the-ram-mandir-donation-theft-case-2026-07-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राम मंदिर के चंदा चोरी मामले पर ददाहू में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राम मंदिर के चंदा चोरी मामले पर ददाहू में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
राम मंदिर में चंदा चोरी मामले को लेकर रेणुकाजी ब्लाक कांग्रेस ने सोमवार को ददाहू में प्रदर्शन करके केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। साथ ही भगवान राम का चंदा चोरी करने वाले दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इनका जरा देखो धंधा, राम नाम का खा गए चंदा.., के नारे भी लगाए। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तपेंद्र चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विश्राम गृह से लेकर सतीबाग स्थित हनुमान मंदिर तक जमकर प्रदर्शन किया। इसके बाद मंदिर हनुमान चालीसा का पाठ करके हुए केंद्र सरकार के नेताओं को सदबुद्धि प्रदान करने और दोषियों को पकड़वाने के लिए पूजा अर्चना की। तपेंद्र चौहान ने कहा कि ऐसी करतूत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को तुरंत अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए था। इस मौके पर ब्लाक उपाध्यक्ष जय गोपाल शर्मा, महासचिव मित्र सिंह तोमर, हरिंद्र शास्त्री, काकू राम भारद्वाज, विरेंद्र शर्मा, विक्रम सिंह, श्यामा ठाकुर व आशा शर्मा सहित सैनधार, धारटीधार व रेणुका जोन के पदाधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।