{"_id":"6a1d91c2d14551aa27064dbc","slug":"video-jathedar-karnail-singh-inaugurated-the-summer-festival-in-nahan-2026-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: नाहन में जत्थेधार करनैल सिंह ने किया समर फेस्टिवल का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: नाहन में जत्थेधार करनैल सिंह ने किया समर फेस्टिवल का शुभारंभ
नाहन के चौगान मैदान में देर शाम को समर फेस्टिवल का आगाज हुआ। लोक जनमंच समर फेस्टिवल सोसायटी की ओर से आयोजित किए जा रहे इस समर फेस्टिवल का शुभारंभ पांवटा से आए जत्थेधार सरदार करनैल सिंह ने किया। शुभारंभ मौके पर उनके साथ जत्थेधार सरकार मनजीत सिंह, जत्थेदार सोहन सिंह भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेलों का आयोजन होते रहना चाहिए, यह मेले धार्मिक सद्भावना का भी प्रतीक हैं। सोमवार देर शाम को मेला स्थल पर दूसरे राज्यों से आए व्यापारियों ने दुकानें लगा दी थीं और लोग भी धीरे-धीरे खरीदारी के लिए पहुंचने लगे थे। आयोजक सुरजीत सिंह ने बताया कि यह मेला 9 जून तक आयोजित किया जाएगा। इसमें तीन सांस्कृतिक संध्याओं का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें 4 जून को शौर्य और कला का संगम गतका नाइट होगी, जबकि पंजाब के मशहूर गायक और ग्लोबल स्टार दिलजीत सिंह अपनी गायकी से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अगले दिन 6 जून को प्रसिद्ध पहाड़ी गायक रघुवीर सिंह अपनी सुरीली आवाज से पहाड़ी संस्कृति की छटा बिखेरेंगे। उन्होंने सभी निवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लोगों से इस उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेने और कार्यक्रमों का आनंद उठाने का आह्वान किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।