{"_id":"6a6b3f41460e44a2e90f15ef","slug":"video-nahan-school-plantation-drive-50-saplings-environment-campaign-2026-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmaur News: स्कूल परिसर में चला पौधरोपण अभियान, युवाओं ने लगाए 50 पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmaur News: स्कूल परिसर में चला पौधरोपण अभियान, युवाओं ने लगाए 50 पौधे
Ankesh Dogra
Updated Thu, 30 Jul 2026 05:40 PM IST
Link Copied
पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संदेश के साथ क्षेत्र के एक निजी विद्यालय में पौधरोपण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं ने स्कूल परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दुग्गल करियर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य नरेन कौशल ने की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान देना चाहिए।
इसके बाद उम्मीद संस्था की पांवटा शाखा की समन्वयक शहाना आतिश के नेतृत्व में युवाओं ने स्कूल परिसर में पौधरोपण किया। अभियान के दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और पौधों की नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया गया।
इस अभियान में शहाना आतिश, निशा, दिव्या, सानिया, परनीत, सरबजीत, अरमान, उस्मान, अर्शप्रीत, मुस्तफा और भुवनेश्वर सहित अन्य युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।