{"_id":"6a7ef48d81b4286fbf07405c","slug":"video-raj-kumar-asked-with-what-face-are-the-ministers-responsible-for-shifting-the-himuda-office-now-visiting-sirmaur-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राज कुमार बोले- हिमुडा कार्यालय शिफ्ट करने वाले मंत्री अब किस मुंह से आ रहे सिरमौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राज कुमार बोले- हिमुडा कार्यालय शिफ्ट करने वाले मंत्री अब किस मुंह से आ रहे सिरमौर
नगर एवं ग्राम योजना मंत्री राजेश धर्मानी के स्वतंत्रता दिवस समारोह में सिरमौर के मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने सवाल उठाए हैं। नाहन में पत्रकारवार्ता के दौरान मोर्चा के जिला सचिव राज कुमार ने कहा कि किसी मंत्री के जिले में आने पर लोगों को सरकार से नई योजनाओं और विकास कार्यों की उम्मीद रहती है, लेकिन सिरमौर से हिमुडा का मंडलीय कार्यालय ही स्थानांतरित कर दिया गया। राज कुमार ने आरोप लगाया कि पिछले वर्ष मंत्री के गृह क्षेत्र घुमारवीं में सिरमौर में चल रहे हिमुडा मंडलीय कार्यालय को एक निजी भवन में स्थानांतरित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि कार्यालय के स्थानांतरण से सिरमौर के लोगों और ठेकेदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों को बिल संबंधी कार्यों के लिए और ठेकेदारों को निविदा प्रक्रिया के लिए परवाणू जाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री को अपने गृह क्षेत्र में हिमुडा का कार्यालय खोलना ही था तो नया कार्यालय खोला जा सकता था। सिरमौर से कार्यालय स्थानांतरित करने का कोई औचित्य नहीं था। राज कुमार ने कहा कि इस फैसले से जिलावासियों में रोष है। उन्होंने सवाल उठाया कि सिरमौर से कार्यालय हटाने के बाद अब मंत्री किस मुंह से जिला में मुख्य अतिथि के तौर पर आ रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।