सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Sirmour: In Nahan, wet and dry waste must now be handed over separately; responsibility has been clearly defined for both city residents and Municipal Council staff

Sirmour: नाहन में अब गीला और सुखा कचरा देना होगा अलग-अलग, शहरवासियों व नप कर्मियों सभी की जिम्मेवारी की तय

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Sun, 03 May 2026 12:50 PM IST
Sirmour: In Nahan, wet and dry waste must now be handed over separately; responsibility has been clearly defined for both city residents and Municipal Council staff
शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने कड़े फैसले लिए हैं। घरों से निकले वाले कचरे को लेकर प्रशासन ने लोगों व कर्मियों की जिम्मेवारी तय की है। ऐसे में जो अपनी जिम्मेवारी सही तरह से नहीं निभाएगा उसे परिणामस्वरूप स्वयं कचरे की छंटनी करनी पड़ेगी। इसको लेकर नगर परिषद ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। सुबह के समय खुद नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार इसकी निगरानी कर रहे हैं। नगर परिषद प्रशासन की मानें तो शहर में पहले से ही गीला व सूखा कचरा अलग-अलग कर कर्मियों को देने को लेकर कहा गया था। लेकिन नियमों का पालन नहीं हो रहा है। ऐसे में शहर की ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र या ठोस कचरा निस्तारण केंद्र में मिश्रित कचरा पहुंचता है। यहां कचरे की छंटाई में काफी मेहनत खर्च होती है। इससे कई अन्य समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रभाव पड़ता है। अब नगर परिषद ने सभी सफाई कर्मियों व सुपरवाइजरों की बैठक लेकर इस दिशा में कड़े निर्देश जारी किए हैं। सफाई कर्मियों से कहा गया है कि घरद्वार से कचरा लेते समय तय करें कि गीला व सूखा कचरा अलग-अलग किया गया हो। यदि कचरा मिश्रित है तो उसे नहीं लें। यदि कर्मी मिश्रित कचरे को ले लेते हैं तो उसे फिर उन्हें ही अलग-अलग करना पड़ेगा क्योंकि ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संयंत्र तक कचरा पहुंचाने वाली गाडियों के संचालकों को भी साफ हिदायत दी गई है कि वह कर्मियों से कचरा अलग-अलग लें। इतना ही नहीं, यदि गाड़ी में भी मिश्रित कचरा मिलता है तो फिर गाड़ी सयंत्र पर खाली नहीं की जाएगी और उसे वापिस भेज दिया जाएगा। ऐसे में गाड़ी संचालकों को स्वयं कचरे का पृथक्करण करना होगा। दो दिनों से सुबह नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी स्वयं इसपर नजर रखे हुए हैं। जहां से मिश्रित कचरा मिल रहा है और कर्मी उसे ले रहे हैं, उसे कर्मियों से ही अलग करवाया जा रहा है। ऐसे में कर्मियों को अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ रही है। उधर, शहर में सफाई व्यवस्था को बनाए रखने को लेकर न केवल नगर परिषद लोगों को जागरूक कर रही है, एक महिलाओं का समूह भी लगातार इस दिशा में काम कर रहा है। यह समूह घर-घर जाकर लोगों को यहां वहां कचरा न फैंकने व गीला व सूखा कचरा अलग-अलग रखने को लेकर जागरूक कर रहा है। नगर परिषद नाहन के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि शहर को साफ सुथरा बनाए रखने को लेकर हमसब शहरवासियों की जिम्मेवारी है। ऐसे में शहरवासियों से अपील की गई है कि वह गीला व खूखा कचरा अलग-अलग सफाई कर्मियों को दें। मिश्रित कचरे को नगर परिषद स्वीकार नहीं करेगी। यदि कोई कर्मी लेता भी है तो उसे स्वयं इसे अलग-अलग करना होगा। इसको लेकर सभी की जिम्मेवारी तय की गई है। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले कर्मियों से कचरा अलग-अलग करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: तेज रफ्तार डीसीएम के टक्कर दो गुमटी व तीन साइकिल क्षतिग्रस्त, तीन घायल

03 May 2026

हरिद्वार कुंभ: मेलाधिकारी सोनिका ने लिया संपर्क मार्गों का जायजा

03 May 2026

'टिहरी डोबरा-चाटी के पास आंधी-तूफान में फंसे 30 लोग, SDRF ने सुरक्षित निकाला

03 May 2026

Meerut: जागृति विहार में युवक ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट बरामद, परिवार में मचा कोहराम

03 May 2026

Shamli: प्रेम प्रसंग में की गई आशु की हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

02 May 2026
विज्ञापन

Baghpat: पुलिस चौकी में युवक की मौत, हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा, लगाया जाम

02 May 2026

उत्तर प्रदेश कोरूगेटेड बॉक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन, ललित श्यामदासानी बने अध्यक्ष

02 May 2026
विज्ञापन

लैंडफ्राड समिति की बैठक, गढ़वाल मंडल आयुक्त के सामने आए 104 मामले

02 May 2026

बोर्ड बैठक में फिर हंगामा, नगर निगम की करोड़ों रुपए की जमीनों पर कब्जे का मामला

02 May 2026

VIDEO: 'प्रदेश में 2027 में हो जाएगा सत्ता परिवर्तन', मैनपुरी में स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना

02 May 2026

VIDEO: मैनपुरी में सर्किल रेट बढ़ाने की मांग कर रहे किसान, डीएम ने दिया समाधान का भरोसा

02 May 2026

छत्तीसगढ़: 15 दिन पहले हुई थी सगाई, पिता का कंधे पर बिठाकर घोड़ी चढ़ाने का सपना चूर; जवान बलिदान

02 May 2026

Noida Weather: ग्रेटर नोएडा में तेज हवा के साथ बारिश, उमस भरी गर्मी से राहत

02 May 2026

'न बिजली-न पानी, नहीं चलेगी मनमानी': बल्लभगढ़ के मेडिकल कॉलेज की छात्राओं का देर रात परिसर में प्रदर्शन

02 May 2026

Deputy CM Vijay Chaudhary ने अल्पसंख्यकों को किससे ना डरने की बात कही?

02 May 2026

फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जींद में जीती पांच पदक, यशराज ने जीता स्वर्ण

02 May 2026

नोएडा: समाज की समस्याओं पर केंद्रित डिजाइन का क्रेज, UPID में दिखी नवाचार की झलक

02 May 2026

ग्वालियर हाईकोर्ट में अनोखा मामला, सगी बहनों ने पति बदलने की कर दी मांग

02 May 2026

West Bengal Elections Result को लेकर RJD सांसद Manoj Jha ने देखिए क्या कहा?

02 May 2026

Rajasthan: 'युवा ऊर्जा को सही दिशा देना ही राष्ट्र निर्माण की कुंजी', जयपुर में बोले कर्नल राज्यवर्धन राठौर

02 May 2026

Patna: CM Samrat Chaudhary हुए Delhi के लिए रवाना, वीडियो आया सामने।

02 May 2026

Patna: JDU विधायक अनंत सिंह ने बिहार में अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर क्या कहा?

02 May 2026

Rajasthan: 'डबल इंजन सरकार की योजनाएं बनीं माटी कला शिल्पकारों के उत्थान का आधार', CM भजनलाल शर्मा ने कहा

02 May 2026

बरईगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला, राम भरोसे ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं

02 May 2026

तपती दोपहरी में प्यासा 'अटल वन', देखरेख के अभाव में सूख गए हजारों पौधे

02 May 2026

करनाल: कमर्शियल सिलिंडर महंगे होने से खाने के दाम में हुई बढ़ोतरी, देखें अमर उजाला की खास रिपोर्ट

02 May 2026

घूस मांग रहा लेखपाल निलंबित, वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई, महरौनी तहसील का मामला

02 May 2026

VIDEO: समूह की महिलाओं को झांसा देकर खाते से उड़ाए गए लाखों, एलडीएम से मांगी गई रिपोर्ट

02 May 2026

Jaipur News: व्हाट्सएप पर चेयरमैन बनकर 5.30 करोड़ की ठगी, राजस्थान पुलिस ने 17 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार

02 May 2026

Jaipur News: बिहानी-इंजीनियर विवाद पर राठौड़ बोले- जल्द सुलझेगा मामला, दोनों पक्षों का सम्मान रहेगा बरकरार

02 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed