{"_id":"69ef41c7fdd81bffae0bbcd1","slug":"video-sirmour-three-day-training-program-for-field-trainers-for-census-2027-begins-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Ankesh Dogra
Updated Mon, 27 Apr 2026 04:30 PM IST
Link Copied
जनगणना-2027 के लिए सिरमौर जिला के लिए नियुक्त 30 फील्ड ट्रेनर को तकनीकी एवं व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं। उनके लिए 29 अप्रैल, 2026 तक चलने वाले तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को बचत भवन में शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक जनगणना कार्य दीपशिखा शर्मा ने की। इस दौरान प्रधान जनगणना अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एलआर वर्मा, नोडल अधिकारी जिला सिरमौर सूरज धीमान भी उपस्थित रहे। निदेशक जनगणना ने बताया कि यह जनगणना पहली बार डिजीटल माध्यम से की जा रही है। जनगणना-2027 में पहली बार स्व-गणना पद्धति प्रारंभ की जा रही है जिसमें व्यक्ति एचएलओ मोबाइल ऐप तथा वेब पोर्टल www.census.gov.in/se के माध्यम से अपनी जानकारी 1 जून से 15 जून, 2026 तक स्वयं प्रस्तुत कर सकेंगे। 16 जून से 15 जुलाई, 2026 के मध्य मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की जाएगी। उन्होंने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले अधिकारियों से कहा कि वह केवल जानकारी एकत्र करने वाले ही नहीं बल्कि भारत के विकास की बुनयादि नींव में योगदान देने वाले है। इस जनगणना के आधार पर ही देश के विकास के लिए नीति निर्माण का कार्य किया जाएगा। उपायुक्त सिरमौर ने कहा कि जनगणना कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए इस तरह के प्रशिक्षण महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जनगणना संबंधित जानकारी पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वह जनगणना अधिकारी को अपनी सही व पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवाए ताकि जनगणना कार्य को सटीक व अविश्वसनीय रूप से पूर्ण किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से भी आह्वान किया कि वह इस कार्य को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बतौर मास्टर ट्रेनर सहायक निदेशक जनगणना अनिल कुमार तथा सहायक प्रोफेसर महाविद्यालय नाहन डॉ. अनूप कुमार द्वारा जनगणना संबंधी आवश्यक पहलुओं पर फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।