{"_id":"6a2bbaa86f4e2ccb890a0577","slug":"video-theft-alert-nahan-paonta-nh-shops-remain-on-thieves-radar-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Sirmour: नाहन-पांवटा नेशनल हाईवे पर चोरों का आतंक, एक ही दुकान में चार बार चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour: नाहन-पांवटा नेशनल हाईवे पर चोरों का आतंक, एक ही दुकान में चार बार चोरी
Ankesh Dogra
Updated Fri, 12 Jun 2026 01:22 PM IST
नाहन-पांवटा नेशनल मार्ग पर बनी दुकानें अज्ञात चोरों के निशाने पर है। मारकंडा पुल के समीप मां कालका टी स्टॉल पर चंद रोज पहले अज्ञात चोर ने चोरी का प्रयास किया। ये वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है। दुकानदान मनीष कुमार ने बताया कि उसकी दुकान में कुछ समय के भीतर ही चार बार चोरी की गई। पहली दो चारियों में उसकी दुकान का सारा सामान चोर उठाकर ले गए और उसको हजारों रुपये का नुकसान हुआ। लगातार हो रही चोरियों से सबक लेकर उसने रात को सारा सामान घर ले जाना शुरू कर दिया। तीसरी बार चोरों ने उसकी दुकान के ताले तोड़े लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। चंद रोज पहले दुकान में फिर चोरी का प्रयास हुआ। एक अज्ञात युवक दुकान में घुसा और जब उसे कुछ नहीं मिला तो बल्ब ही उतार कर ले गया। मनीष कुमार ने बताया कि जब भी चोरी हुई है, उसने उसक शिकायत पुलिस थाने में की है। अभी तक चोर पकड़े नहीं गए हैं। मनीष ने बताया कि अंतिम बार सीसीटीवी में जो युवक बल्ब चोरी कर ले जाता हुआ कैद हुआ है। वह साफ नजर आ रहा है। दुकानदार ने पुलिस से मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।