{"_id":"69984e51111e65ab08029c2f","slug":"video-yashwant-singh-thakur-became-the-head-of-district-sirmaur-public-welfare-federation-numberdar-2026-02-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: जिला सिरमौर नंबरदार जन कल्याण महासंघ के प्रधान बने यशवंत सिंह ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: जिला सिरमौर नंबरदार जन कल्याण महासंघ के प्रधान बने यशवंत सिंह ठाकुर
जिला सिरमौर नंबरदार जन कल्याण महासंघ की बैठक का आयोजन शुक्रवार को नाहन में हुआ। बैठक में राज्य कानूनी सलाहकार भीम सिंह चौहान की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में प्रधान यशवंत सिंह ठाकुर, वरिष्ठ उप प्रधान राजेंद्र ठाकुर, उप प्रधान प्रकाश चंद, नवीन कुमार, चेत सिंह, महासचिव रामेश्वर ठाकुर, संयुक्त सचिव राम सिंह व जोगेंद्र सिंह पुंडीर, कोषाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, संगठन सचिव बलवंत सिंह, प्रेस सचिव कलम सिंह, मुख्य कानूनी सलाहकार बीएस चौहान को चुना गया। इसके अलावा जागर सिंह, तपेंद्र चौहान, देवेंद्र सिंह, जय सिंह, बलबीर ठाकुर, बलबीर सिंह, रणधीर सिंह, लक्ष्मण सिंह, लच्छी राम, ओम प्रकाश व नरेश ठाकुर को सदस्य चुना गया। महासंघ के लीगल एडवाइजर भीम सिंह चौहान ने बताया कि आज नंबरदार अपनी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। प्रदेश सरकार को भी कई बार अवगत करवाया गया लेकिन नंबरदारों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि नंबरदार को पंचायत का स्थायी सदस्य नियुक्त किया जाए। नंबरदारों को मिलने वाली मालगुजारी को राउंड ऑफ रुपये में किया जाए। नंबरदारों की समस्याओं को लेकर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से भी मुलाकात कर समाधान की गुहार लगाई गई। लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि यहां आयोजित बैठक में समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी तैयार किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।